इलाहाबाद। पुलिस ने भी माघ मेला की तैयारियां शुरू कर दी हैं। बृहस्पतिवार को संगम क्षेत्र में निर्धारित पुलिस लाइन पर भूमि पूजन किया गया तथा माघ मेला के निर्विघ्न आयोजन के लिए गंगा आरती की गई। भूमिपूजन के दौरान एसएसपी दीपक कुमार, एसपी सिटी राजेश यादव, एसपी क्राइम एके पांडेय, एसपी ट्रैफिक रामकमल यादव, एएसपी शचिंद्र पटेल समेत सभी सीओ मौजूद रहे।
माघ मेला क्षेत्र में पुलिस लाइन के निर्माण का काम इसी सप्ताह से शुरू हो जाएगा। माघ मेला क्षेत्र में इस बार 11 थाने एवं 36 चौकियां बनेंगी। थानों के लिए फोर्स दिसंबर के आखिरी सप्ताह तक पहुंचनी शुरू हो जाएगी। माघ मेला का नोडल अफसर शचिंद्र पटेल को बनाया गया है। माघ मेला पर आतंकी हमले के खतरे को देखते हुए इस बार भी एटीएस की तैनाती की जा रही है। सभी स्नान एटीएस कमांडो की निगरानी में होंगे। श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए आरएएफ के साथ ही पीएसी के जवान भी तैनात होंगे।