फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Magh Mela : रूटीन ट्रेनों से ही चल गया काम, झांसी और दीन दयाल उपाध्याय रूट पर रही भीड़

Fri, 16 Jan 2026 05:41 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

माघ मेला के दूसरे स्नान पर्व मकर संक्रांति के मौके पर प्रयागराज जंक्शन, झूंसी, प्रयाग जंक्शन, नैनी, छिवकी आदि रेलवे स्टेशनों पर तकरीबन सामान्य दिनों जैसी ही यात्रियों की आवाजाही रही।
विज्ञापन
प्रयागराज जंक्शन पर उमड़ी यात्रियों की भीड़। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

माघ मेला के दूसरे स्नान पर्व मकर संक्रांति के मौके पर प्रयागराज जंक्शन, झूंसी, प्रयाग जंक्शन, नैनी, छिवकी आदि रेलवे स्टेशनों पर तकरीबन सामान्य दिनों जैसी ही यात्रियों की आवाजाही रही। बृहस्पतिवार को रिंग रेल समेत महज 19 स्पेशल ट्रेन चलाने की ही जरूरत पड़ी। इस दौरान झांसी और पंडित दीन दयाल उपाध्याय रूट पर जाने वाले यात्रियों की संख्या ज्यादा रही। इस वजह से इन दोनों ही रूट पर रेलवे ने ऑन डिमांड स्पेशल ट्रेन चलाई।

विज्ञापन


प्रयागराज जंक्शन पर बनाए गए कंट्रोल टॉवर पर बृहस्पतिवार की सुबह से ही डीआरएम रजनीश अग्रवाल, सीपीआरओ शशिकांत त्रिपाठी, सीनियर डीसीएम अतुल यादव समेत तमाम वरिष्ठ अफसर सभी स्टेशनों की लाइव फुटेज देखते रहे। सुबह के समय सभी स्टेशनों पर रूटीन ट्रेनों से ही यात्रियों की आवाजाही होती रही। दोपहर में जंक्शन के पीले रंग के यात्री आश्रय स्थल पर लोगों की भीड़ नजर आई तो रेलवे द्वारा झांसी रूट के लिए स्पेशल ट्रेन प्लान की गई।

इसके बाद झांसी रूट पर पहली फिर दीन दयाल उपाध्याय रूट पर भी स्पेशल ट्रेन चलाई गई। झांसी रूट पर शाम को एक और स्पेशल चलाई गई। प्रयागराज मंडल के पीआरओ अमित कुमार सिंह ने बताया कि फिलहाल रात आठ बजे शहर के तमाम स्टेशनों से 19 स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

इंट्री को लेकर सुरक्षा कर्मियों से होती रही यात्रियों की नोंकझोंक

दूसरी ओर प्रयागराज जंक्शन के सिविल लाइंस साइड से यात्रियों को प्रवेश न दिए जाने की वजह से यात्रियों को काफी परेशानी हुई। सुबह 11:30 बजे के आसपास यहां संगम स्नान कर पहुंचे मालदा टाउन पश्चिम बंगाल के अनूप मजूमदार और उनके पिता डी मजूमदार सिविल लाइंस साइड में सुरक्षाकर्मियों से बहस करते दिखे। वह दोनों सिविल लाइंस साइड से प्रवेश करना चाह रहे थे, लेकिन वहां सुरक्षा कर्मियों ने उन्हें जाने नहीं दिया। इससे मायूस होकर दोनों को सिटी साइड जाना पड़ा। इसी तरह झांसी जा रहे आरके पटेल किसी तरह से प्लेटफाॅर्म नंबर छह के पोर्टिको तक पहुंच तो गए लेकिन आरपीएफ कर्मियों ने उन्हें प्लेटफार्म पर जाने से रोक दिया। कहा कि सिटी साइड से इंट्री करें। आरके पटेल ने कहा कि जब भीड़ ही नहीं है तो उन्हें क्यों रोका जा रहा है, लेकिन उनकी एक न सुनी गई। बाद में उन्हें सिटी साइड जाना पड़ा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें