सोनौटी तक बसेगा आचार्यबाड़ा
सेक्टर पांच में जहां आचार्यबाड़ा इस बार बदरा सोनौटी की सीमा तक बसने जा रहा है, ऐसे में हरिश्चंद्र मार्ग पर पुल बनना चाहिए। मेलाधिकारी की ओर से बजट न होने की असमर्थता जताने पर आचार्यबाड़ा के संतों ने आंदोलन की धमकी दी है। उनका कहना है कि पुल के लिए वह हर स्तर पर संघर्ष करेंगे। साथ ही 150 बीघा भूमि आवंटित करने के लिए आवाज उठाई गई।
माघ मेले में बसने वाले शिविरों में मूलभूत सुविधाएं भी बढ़ाने के लिए मेला प्रशासन से आग्रह किया गया। अब तक आचार्यबाड़ा को 78 बीघा भूमि मिलती रही है। बैठक में स्वामी कुशाचार्य, महंत सुदर्शनाचार्य, महामंत्री अखिलेश्वराचार्य,स्वामी विष्णु प्रपन्नाचार्य,स्वामी कुलशेखराचार्य आचार्य धीरेंद्र समेत कई संत उपस्थित थे।