फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माघ मेला प्रयागराज : स्नानार्थियों को मिली बड़ी राहत, ज्यादा पैदल नहीं चलना पड़ेगा

Fri, 10 Dec 2021 08:42 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

माघ मेले के दौरान लाखों श्रद्धालु संगम में डुबकी लगाने पहुंचते हैं। फिलहाल ज्यादातर वाहन परेड स्थित पार्किंग स्थल में ही खड़े करा लिए जाते हैं जिसके बाद स्नानाथियों को संगम नोज तक पहुंचने के लिए कई किमी पैदल चलना पड़ता है। सबसे ज्यादा दिक्कतें बुजुर्ग, अशक्त या बच्चों को होती है।
विज्ञापन
Prayagraj News : माघ मेले की तैयारी जोरों पर चल रही है। - फोटो : प्रयागराज
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

माघ मेले में आने वाले स्नानार्थियों के लिए पुण्य की डुबकी का सफर आसान होने जा रहा है। संगम स्नान के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को कई किमी दूर वाहन पार्क कर ज्यादा पैदल नहीं चलना होगा। उनकी सुविधा के लिए संगम नोज के पास ही पार्किंग बनाई जाएगी। जिसके संबंध में सहमति बन चुकी है और जल्द ही इसकी रूपरेखा भी बना ली जाएगी।

विज्ञापन


माघ मेले के दौरान लाखों श्रद्धालु संगम में डुबकी लगाने पहुंचते हैं। फिलहाल ज्यादातर वाहन परेड स्थित पार्किंग स्थल में ही खड़े करा लिए जाते हैं जिसके बाद स्नानाथियों को संगम नोज तक पहुंचने के लिए कई किमी पैदल चलना पड़ता है। सबसे ज्यादा दिक्कतें बुजुर्ग, अशक्त या बच्चों को होती है। इसी को देखते हुए संगम नोज के पास पार्किंग बनाने का निर्णय लिया गया है।

अफसरों ने बताया कि संगम नोज से करीब 200 मीटर पहले ही एक पार्किंग बनाई जाएगी। इसमें दोपहिया के साथ ही चार पहिया वाहन भी खड़े हो सकेंगे। वाहन स्वामियों से मेला प्राधिकरण की ओर से निर्धारित शुल्क जमा कराया जाएगा जो दोपहिया व चारपहिया के लिए अलग-अलग होगा। हालांकि स्नानपर्वों पर मेला क्षेत्र में वाहनों के प्रवेश पर रोक रहेगी।

विज्ञापन

Prayagraj News : माघ मेले की तैयारी जोरों पर चल रही है। - फोटो : प्रयागराज
500 वाहन हो सकेंगे पार्क
अफसरों का कहना है कि संगम नोज पर बनने वाली पार्किंग में 500 से ज्यादा वाहन पार्क किए जा सकेंगे। योजना तो लगभग 1000 वाहनों का पार्किंग स्थल बनाने की थी लेकिन कटान के चलते इसे अमली जामा नहीं पहनाया जा सका। जिसके बाद कम क्षमता वाला पार्किंग स्थल बनाने पर सहमति बनी। पार्किंग स्थल के पास ही बैरिकेडिंग होगी जिसके आगे वाहन ले जाने की मनाही होगी।
विज्ञापन

Prayagraj News : माघ मेले की तैयारी जोरों पर चल रही है। - फोटो : प्रयागराज
13 थाने, 38 चौकियां बनेंगी, पांच दिन बाद से आने लगेगी फोर्स
माघ मेले में सुरक्षा के लिए इस बार भी पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे। मेला क्षेत्र में 13 थाने स्थापित किए जाएंगे जबकि 38 चौकियां भी बनाई जाएंगी। मेला क्षेत्र में अग्नि दुर्घटनाओं को रोकने के लिए 12 फायर स्टेशन भी बनाए जाएंगे। एसपी मेला राजीव नारायण मिश्र ने बताया कि 15 दिसंबर से फोर्स की आमद शुरू हो जाएगी। उन्होंने बताया कि पुलिस लाइन निर्माण का काम लगभग 50 फीसदी हो गया है और जल्द ही इसे पूरा कर लिया जाएगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें