माघी पूर्णिमा पर इस बार संगम में आयुष्मान योग में सौभाग्य की डुबकी लगेगी। पांच फरवरी रविवार को एक साथ चार महायोगों का मिलन होगा। आयुष्मान योग के साथ ही सौभाग्य योग तो होगा ही,इस स्नान पर्व पर रवि पुष्य योग भी मिलेगा।
माघी पूर्णिमा पर इस बार संगम में आयुष्मान योग में सौभाग्य की डुबकी लगेगी। पांच फरवरी रविवार को एक साथ चार महायोगों का मिलन होगा। आयुष्मान योग के साथ ही सौभाग्य योग तो होगा ही,इस स्नान पर्व पर रवि पुष्य योग भी मिलेगा। इसी के साथ मेला प्रशासन ने माघी पूर्णिमा स्नान पर्व की तैयारियां पूरी कर ली हैं। शनिवार की शाम से ही संगम पर आस्था का रेला उमड़ने लगेगा।
विज्ञापन
इस बार संगम समेत गंगा के 17 घाटों पर माघी पूर्णिमा स्नान की डुबकी लगेगी। इसके लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं। घाटों को दुरुस्त कराने के साथ ही चकर्ड प्लेटों को दुरुस्त करने के लिए कहा गया है। बिजली और पेयजल के इंतजामों के साथ ही स्वच्छता पर विशेष ध्यान रखने की हिदायत दी गई है।
ज्योतिषाचार्य पं. ब्रजेंद्र मिश्र के अनुसार इस बार माघी पूर्णिमा पर चार शुभ संयोग बेहद खास होंगे। आयुष्ममान, सौभाग्य के साथ ही सर्वार्थ सिद्धि योग और अनूठा रवि पुष्य योग भी पड़ रहा है। ऐसे में माघी पूर्णिमा की डुबकी विशेष पुण्य फलदायी होगी।