इलाहाबाद उच्च न्यायायलय ने सेवा संवर्ग के१३६ अधिकारियों की पदोन्नति की है। इस संबंध में महानिबंधक आशीष गर्ग की ओर से अधिसूचना जारी कर दी गई है। महानिबंधक की अधिसूचना के अनुसार नव सृजित पदो के सापेक्ष घनश्याम, संजीव कुमार सचदेवा, अतुल कुमार श्रीवास्तव को संयुक्त निबंधक सह निजी सचिव श्रेणी चार के पद से निबंधक सह प्रधान निजी सचिव के पद पर, अनुपम श्रीवास्तव (लखनऊ), राकेश सिंह, श्रवण कुमार मिश्रा, आफाक अहमद, मोहम्मद आजाद अंसारी, कृष्ण कुमार बरनवाल (लखनऊ), अनुज कृष्ण श्रीवास्तव (लखनऊ), बाल गोपाल सिंह, विजय कुमार बाजपेई, हरिशंकर मिश्रा, रतन प्रकाश द्विवेदी, सैयद अतहर मोहम्मद, मोहम्मद इशरत को उप निबंधक सह निजी सचिव श्रेणी-तीन के पद से संयुक्त निबंधक सह निजी सचिव श्रेणी-चार के पद पर पदोन्नति दी गई है।