फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Magh Mela : आत्मानंद भक्ति संस्थान के शिविर में गैस सिलिंडर लीकेज से लगी आग, छह झुलसे

Sat, 28 Jan 2023 03:39 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

माघ मेले के सेक्टर चार स्थित आत्मानंद भक्ति संस्थान के शिविर में शनिवार की सुबह भंडारे का खाना बनाते वक्त गैस सिलिंडर लीकेज से आग लग गई। हादसे में दो महिलाओं समेत सात लोग झुलस गए।
विज्ञापन
Prayagraj : माघ मेले में आत्मानंद भक्ति संस्थान में आग लगने से झुलसे कल्पवासी। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

माघ मेले के सेक्टर चार स्थित आत्मानंद भक्ति संस्थान के शिविर में शनिवार की सुबह भंडारे का खाना बनाते वक्त गैस सिलिंडर लीकेज से आग लग गई। हादसे में दो महिलाओं समेत सात लोग झुलस गए। सभी को आननफानन माघ मेला क्षेत्र स्थित अस्पताल ले जाया गया। वहां से गंभीर रूप से झुलसे चार लोगों को एसआरएन अस्पताल रेफर कर दिया गया। तीन अन्य को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। हादसे के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई।

विज्ञापन


माघ मेले में सेक्टर चार में गाजीपुर के ब्रह्म ऋषि स्वामी आत्मानंद भक्ति संस्थान का शिविर लगा है। यहां पर आधा दर्जन कल्पवासी और उनके परिवार के सदस्य रह रहे हैं। शनिवार को कल्पवासी इंद्रपाल सिंह निवासी सरैया खजूरी प्रतापगढ़ ने अचला सप्तमी पर शैय्या दान के बाद भंडारे का आयोजन किया था। इसमें सैकड़ों लोग जुटने वाले थे। सुबह तकरीबन साढ़े ग्यारह बजे शिविर में इंद्रपाल (65) के साथ ही शिवपूजन तिवारी (50), विजय सिंह (40), बिट्टन सिंह (50), ऊषा सिंह (40), राजभूषण सिंह, चटकीला (50) शिविर के भीतर टिनशेड के नीचे भंडारे का भोजन तैयार कर रहे थे।

Prayagraj : आत्मानंद भक्ति संस्थान के शिविर में आग लगने से झुलसे कल्पवासी। - फोटो : अमर उजाला।
विजय की बेटी छवि सिंह ने बताया कि सब्जी और खीर बन चुकी थी। शिवपूजन पूड़ी तल रहे थे, जबकि अन्य लोग वहीं पर बैठकर भंडारे का अन्य भेजन तैयार करने में जुटे हुए थे। इसी दौरान गैस सिलिंडर में लीकेज से आग लग गई। कुछ ही देर में आग की लपटें फैलती चली गईं। आग की चपेट में इंद्रपाल, विजय सिंह, चटकीला, शिवपूजन समेत अन्य लोग आ गए। सभी बुरी तरह से झुलस गए। उनकी चीखपुकार सुनकर शिविर में मौजूद अन्य लोग भी मौके पर पहुंचे। आननफानन लोग झुलसे लोगों को अपने चारपहिया गाड़ियों से माघ मेले में बने गंगा अस्पताल ले गए। वहां पर सभी का प्राथमिक उपचार किया गया।

Prayagraj : आग लगने की सूचना पर पहुची पुलिस। - फोटो : अमर उजाला।
बाद में गंभीर रूप से झुलसे शिवपूजन, बिट्टन सिंह, ऊषा सिंह और विजय सिंह को एसआरएन अस्पताल ले जाया गया। हादसे में झुलसे अन्य लोगों को माघ मेले के अस्पताल में हुए प्राथमिक उपचार के बाद छोड़ दिया गया। हादसे के कारण शिविर के साथ ही सेक्टर चार के माघ मेला क्षेत्र में अफरातफरी मच गई थी। सूचना पर पुलिस के साथ ही दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग की लपटों पर काबू पाया। हादसे में शिविर में लाखों का सामान जल गया।
विज्ञापन

Prayagraj: आग लगने के बाद फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची। - फोटो : अमर उजाला।
हादसे से बदहवास थे परिजन, शिविर में बिखरा पड़ा रहा भंडारे का सामान

शिविर में आग की घटना से कल्पवासी काफी देेर तक बदहवास रहे। शिविर के भीतर भंडारे के लिए तैयार किया जा रहा खाने का सामान भी जहां-तहां बिखरा पड़ा था। हादसे के बाद कल्पवासियों के परिजन इस कदर सहम गए थे कि उनके मुंह से आवाज ही नहीं निकल रही थी। पता चला कि जिस सिलिंडर पर भोजन तैयार किया जा रहा था वह काफी देर से लीक कर रहा था, लेकिन किसी ने उस ओर ध्यान नहीं दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें