फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Magh Mela : यूपी रोडवेज की 1089 बसों से 34783 यात्रियों ने किया सफर, मेडिकल चौराहे से वापस हुई बसें

Sat, 24 Jan 2026 03:40 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

वसंत पंचमी के स्नान के बाद श्रद्धालुओं की वापसी के दौरान रोडवेज बसों के संचालन में काफी उलटफेर देखने को मिला। शुक्रवार को ट्रैफिक डायवर्जन के चलते विद्या वाहिनी अस्थायी बस अड्डे पर यात्रियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
रोडवेज। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वसंत पंचमी के स्नान के बाद श्रद्धालुओं की वापसी के दौरान रोडवेज बसों के संचालन में काफी उलटफेर देखने को मिला। शुक्रवार को ट्रैफिक डायवर्जन के चलते विद्या वाहिनी अस्थायी बस अड्डे पर यात्रियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ा। पुलिस द्वारा की गई बैरिकेडिंग के चलते बसें मेडिकल चौराहे के पास ही खड़ी हो गई। इससे भारी अफरा तफरी रही। फिलहाल वसंत पंचमी के मौके पर 1089 बसों से विभिन्न रूटों पर 34783 यात्रियों ने सफर किया।

विज्ञापन


विद्या वाहिनी अस्थायी बस स्टेशन पर तैनात कर्मचारियों ने बताया कि सुबह भीड़ बढ़ने पर पुलिस ने रोडवेज बसों को विद्या वाहिनी मैदान की ओर आने से रोक दिया था। इसके चलते बसें मेडिकल कॉलेज चौराहे से एसआरएन गेट के बीच ही खड़ी रहीं। विद्या वाहिनी मैदान में बसों की कमी पड़ जाने की वजह से यात्रियों को काफी भटकना पड़ा। सुल्तानपुर जा रहे जेपी पांडेय ने बताया कि उन्हें जब बस नहीं मिली तो रोडेवज कर्मचारी ने मेडिकल कॉलेज चौराहा जाने को कहा।

शुक्रवार को सर्वाधिक 301 बसों का संचालन जौनपुर, बदलापुर, आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर हुआ। यहां 11933 ने सफर किया। इसी तरह अयोध्या मार्ग पर 253 बसों से 9085, लखनऊ मार्ग पर 153 बसों से 3142, वाराणसी मार्ग पर 178 बसों से 5849, कौशाम्बी, कानपुर मार्ग पर 148 बसों से 3329 एवं चित्रकूट, बांदा, रीवां और मिर्जापुर मार्ग पर 56 बसों से 1445 यात्रियों ने ही सफर किया। यूपी रोडेवज के क्षेत्रीय प्रबंधक रविंद्र कुमार सिंह ने बताया कि शाम को विद्या वाहिनी मैदान में बसों की आवाजाही सामान्य हो गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें