इसी तरह सेक्टर तीन में काली मार्ग पर डॉ. प्रकाश चंद्र मिश्र का शिविर लगाने के लिए 26 जनवरी की तिथि टेंट प्रदाता कंपनी लल्लूजी एंड संस की ओर से निर्धारित की गई थी। वहां आठ छोलदारी, एक स्टोर, एक स्विस कॉटेज, पांच ईपी टेंट, 300 रनिंग फीट टिन घेरा लगना था, लेकिन कल्पवासी पहुंच जाने के बावजूद अभी तक शिविर लगना तो दूर, सामान ही नहीं पहुंच सका है। भूमि आवंटन के बाद ऐसे कई टेंट और भी नहीं लगे हैं।
सुविधा पर्ची जारी होने के बावजूद टेंट कंपनी जहां शिविर स्थापित नहीं कर सकी है, ऐसे प्रकरणों को गंभीरता से लिया जा रहा है। अविलंब शिविर स्थापित कराकर यह सुनिश्चित कराएंगे कि जिन्हें सुविधा पर्ची जारी हो गई है, उन्हें भूमि माप के अनुसार टिन घेरा और अनुमन्य सुविधाएं दी जाएं। - दयानंद प्रसाद, प्रभारी मेलाधिकारी, माघ मेला