फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माघ मेला 2024 : पांच करोड़ श्रद्धालुओं को भोजन कराने का लक्ष्य, पांच जगहों पर 24 घंटे चलेगा अन्न क्षेत्र

Sat, 30 Dec 2023 12:38 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

ओम नमः शिवाय की यह पहल माघ मेले में हर किसी के लिए अनुकरणीय बन गई है। एक तरफ जहां सैकड़ों संस्थाएं और उनके प्रतिनिधि माघ मेले में भूमि के साथ शाही सुविधाएं लेने की होड़ में खड़ी हैं, वहीं ओम नम: शिवाय बाबा ने सुविधा लेने से इन्कार कर मिसाल कायम की है।
विज्ञापन
माघ मेला। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संगम की रेती पर ओम नम: शिवाय अन्नक्षेत्र की ओर से पांच करोड़ श्रद्धालुओं को भोजन कराने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए पांच स्थानों पर दिन रात अन्न क्षेत्र चलाए जाएंगे। खास बात यह है कि इस अन्नक्षेत्र शिविर के लिए ओम नम: शिवाय बाबा ने सरकारी सुविधा लेने से इन्कार कर दिया है। वह अपने अनुयायियों की मदद से ही अस अन्नक्षेत्र को दो महीने तक चलाएंगे।

विज्ञापन


ओम नमः शिवाय की यह पहल माघ मेले में हर किसी के लिए अनुकरणीय बन गई है। एक तरफ जहां सैकड़ों संस्थाएं और उनके प्रतिनिधि माघ मेले में भूमि के साथ शाही सुविधाएं लेने की होड़ में खड़ी हैं, वहीं ओम नम: शिवाय बाबा ने सुविधा लेने से इन्कार कर मिसाल कायम की है। उनकी ओर से मेले में पांच अन्नक्षेत्र शिविर चलाए जाएंगे। अपर संगम मार्ग के अलावा बड़े हनुमान, किला गेट के सामने और संगम के पास भी बाबा का अन्नक्षेत्र चलेगा।

ओम नम: शिवाय बाबा ने बताया कि इस बार पाचों शिविरों को मिलाकर कुंभ के ट्रायल के रूप में होने वाले माघ मेले में दो महीने तक चाक करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं को भोजन कराने का लक्ष्य रखा गया है। इस शिविर में मेला क्षेत्र में ड्यूटी करने वाले पुलिस कर्मियों के अलावा अन्य कर्मचारियों के लिए नियमित भोजन की व्यवस्था की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी माघ मेलाधिकारी ने अन्नक्षेत्र के लिए किया भूमि पूजन

परेड में तिकोनिया चौराहे पर लगाने वाले शिविर का शुभारंभ मेलाधिकारी दयानंद प्रसाद ने सविधि मंत्रोच्चार के साथ भूमि पूजन किया। मेलाधिकारी का भी कहना था कि ओम नम: शिवाय बाबा से लोगों को भी सीख लेनी चाहिए कि वह माघ मेला और महाकुंभ के दौरान मेला प्रशासन से जरूरत के अनुसार मूलभूत सुविधाएं लें, ताकि कल्पवासियों और श्रद्धालुओं को परेशानी न होने पाए। यहां पूजन में अपर मेलाधिकारी डॉ. विवेक कुमार चतुर्वेदी,मेला एसडीएम सुरेन्द्र पाल विश्वकर्मा और मेला प्रबंधक विवेक कुमार शुक्ल भी पहुंचे थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें