फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Magh Mela 20121 : शिविर परिसर में ही कथा-प्रवचन सोशल डिस्टेंसिंग से धार्मिक अनुष्ठान

Thu, 12 Nov 2020 01:00 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
prayagraj news : प्रयागराज माघ मेले के संबंध में संतों की बैठक हुई। - फोटो : prayagraj
विज्ञापन
आचार्यबाड़ा के महात्माओं ने सरकार की ओर से जारी कोविड गाइड लाइन का पालन करते हुए माघ मेला शिविर परिसर में ही कथा-प्रवचन करने के साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए धार्मिक अनुष्ठान करने का संकल्प लिया है। बुधवार को अखिल भारतीय श्री रामानुज वैष्णव समिति आचार्यबाड़ा की आम सभा में इस आशय का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन


दारागंज मोरी मार्ग स्थित वेदांतदेशिक में हुई बैठक में संतों ने कहा, सरकार की ओर से जारी कोविड गाइड लाइन का पूरी तरह से पालन किया जाएगा। बतौर अध्यक्ष समिति के अध्यक्ष जगद्गुरु रामानुजाचार्य स्वामी अच्युत प्रपन्नाचार्य महाराज ने कहा कि कल्पवासियों एवं संतों का सम्मान करते हुए माघ मेला बसाने का निर्णय स्वागतयोग्य है।

यदि अनुमति न मिली तो पंडालों में लीला के कार्यक्रम नहीं होंगे। महात्मा अपने पंडाल के भीतर ही कथा-प्रवचन आदि धार्मिक अनुष्ठान सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए करेंगे। बैठक में स्वामी सारंग धराचार्य महाराज, स्वामी शालिग्रामाचार्य, स्वामी रंगनाथाचार्य रंजन, स्वामी अनन्ताचार्य, स्वामी चक्त्रस्पाणि, कार्यकारिणी सदस्य स्वामी अनन्ताचार्य अनिल बाबा सहित अन्य संत-महात्मा मौजूद थे।
विज्ञापन


बैठक के बाद आचार्यबाड़ा  के पदाधिकारियों ने प्रयागराज मेला प्राधिकरण कार्यालय में जाकर प्रभारी अधिकारी माघ मेला विवेक चतुर्वेदी को ज्ञापन सौंपा। साथ ही मांग की कि वर्ष 2020-21 के माघ मेले में आचार्यबाड़ा में संत-महात्माओं को मिलने वाली भूमि का आवंटन प्रशासन अपने सरकारी अभिलेख के अनुरूप ही कराए।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें