फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवाब यूसुफ रोड पर वेंडिंग जोन का शुभारंभ, स्वदेसी सामानों की है भरमार

Thu, 12 Nov 2020 12:55 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
prayagraj news : प्रयागराज में वेंडिंग जोन का उद्घाटन करतीं महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी। - फोटो : prayagraj
विज्ञापन
दीप पर्व पर सिविल लाइंस के नवाब यूसुफ रोड पर बुधवार को वेंडिंग जोन का शुभारंभ धूमधाम से किया गया। यहां करीब सौ दुकानें सजीं, जिसमें स्वदेसी वस्तुओं की भरमार रही। दियाली, मोमबत्ती, पटाखों की दुकानें सजीं। महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी ने स्वदेसी वेडिंग जोन का उद्घाटन किया। 
विज्ञापन


महापौर ने बेटी जान्हवी के साथ महिलाओं की दुकानों से स्वदेसी वस्तुओं की खरीदारी भी की और दुकानदारों को दीपावली की शुभकामनाएं दीं। शहर में इस बहुप्रतीक्षित वेंडिंग जोन की स्थापना का इंतजार कर रहे पटरी के दुकानदारों ने नगर निगम, महापौर और डूडा अफसरों के प्रयासों को सराहा। 
बाजार में दिवाली के लिए लक्ष्मी-गणेश, लाई-लावा भी 

महापौर ने वेंडिंग जोन को लोकल फार वोकल को बढ़ावा देने वाला बताया। उन्होंने कहाकि दिवाली पर दुकानों के आवंटन से पटरी के कारोबारियों के घरों में खुशियां आएंगी। इस बाजार में फिलहाल दिवाली से संबंधित वस्तुओं की भरमार है। लक्ष्मी-गणेश, लाई-लावा के साथ महिलाओं द्वारा बनाई गई सजावटी वस्तुएं भी बिक्री के लिए उपलब्ध हैं। यहां सामान्य वस्तुओं की 65 तथा 26 पटाखों की दुकानों संग अन्य कारोबारी भी स्टाल लगाए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

उद्घघाटन मौके पर पीओ डूडा वर्तिका सिंह, टीवीसी सदस्य रवि शंकर द्विवेदी, रोहित मालवीय, नीतू शेट्टी, रोचक दरबारी, अरविंद यादव आदि मौजूद रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें