अतीक की एक बहन ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल कर दोनों बेटों को उनके सुपुर्द करने की प्रार्थना की थी। इस पर सुप्रीम कोर्ट ने बाल कल्याण समिति से एक हफ्ते में निर्णय लेने को कहा था। अब ऐजम के बालिग होने के बाद सबकी निगाहें बाल कल्याण समिति की ओर लगी हैं कि वे क्या निर्णय लेते हैं।
अतीक अहमद का चौथा बेटा पांच अक्टूबर को बालिग हो गया। स्कूल में दर्ज जन्मतिथि के अनुसार वह 18 साल का हो गया है। अब सभी की निगाहें सीडब्लूसी पर टिक गई हैं। सुप्रीम कोर्ट ने सीडब्लूसी से अतीक के दोनों बेटों के बारे में निर्णय लेने को कहा है। अतीक अहमद का चौथा बेटा ऐजम पांच अक्टूबर को बालिग हो गया। उमेश पाल की हत्या के बाद से ही पुलिस ने अतीक के चौथे नंबर के बेटे ऐजम और पांचवे आबान को बाल गृह भेज दिया था। इसके बाद से ही दोनों राजरूपपुर स्थित बाल गृह में हैं।
विज्ञापन
अतीक की एक बहन ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल कर दोनों बेटों को उनके सुपुर्द करने की प्रार्थना की थी। इस पर सुप्रीम कोर्ट ने बाल कल्याण समिति से एक हफ्ते में निर्णय लेने को कहा था। अब ऐजम के बालिग होने के बाद सबकी निगाहें बाल कल्याण समिति की ओर लगी हैं कि वे क्या निर्णय लेते हैं। उमेश पाल हत्याकांड में पुलिस ने ऐजम का नाम केस डायरी में शामिल किया था। पुलिस ने उस समय बताया था कि ऐजम तथा उसके भाई ने ही फेसटाइम पर आईडी बनाई थी। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट के निर्णय का इंतजार किया जा रहा है।