Prayagraj News : तेजी से बढ़ रहा है गंगा और यमुना का जलस्तर।
- फोटो : अमर उजाला।
10 आश्रय स्थल सक्रिय
बाढ़ के खतरे को देखते हुए प्रशासन ने भी सतर्कता बढ़ा दी है। एलर्ट जारी करने के साथ सभी संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में फिलहाल 10 आश्रय स्थल भी सक्रिय कर दिए गए हैं। बस्तियों में पानी घुसने के साथ आश्रय स्थलों में लोगों को शरण दी जाएगी।
बघाड़ा में एनी बेसेंट, महबूब अली इंटर कॉलेज, वाईएमसीए, कैंट हाईस्कूल, स्वामी विवेकानंद स्कूल, डीएवी इंटर कॉलेज, एमएल कान्वेंट, जमुना क्रिश्चियन, डॉ.घोष मॉर्डन स्कूल, चेतना गर्ल्स कॉलेज को राहत शिविर बनाया गया है।
इनमें सफाई के साथ अन्य की व्यवस्था की जा रही है। एडीएम वित्त एवं राजस्व जगदम्बा सिंह ने बताया कि खाना के लिए सैनिक स्वीट्स से बात हो चुकी है। जरूरत पड़ने पर खाना मंगाया जाएगा। उन्होंने बताया कि बाढ़ पीड़ितों की संख्या बढ़ने पर आश्रय स्थलों की संख्या बढ़ाई जाएगी।