Prayagraj News : आजाद की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करते लोग।
- फोटो : अमर उजाला।
शहर के सभी छोटे-बड़े आयोजन का गवाह बन रहा आजाद पार्क
आजाद पार्क बीते कुछ दिनों से शहर के तमाम छोटे-बड़े आयोजनों का गवाह बन रहा है। बीते तीन दिन में ही यहां दो दर्जन से ज्यादा तिरंगा यात्रा आ चुकी है। सेना, वायुसेना, सिविल डिफेंस, राजनीतिक दल, स्वयं सेवी संस्थाएं, व्यापारिक संगठन समेत तमाम संगठनों की ओर से यहां लगातार अमृत महोत्सव से जुड़े आयोजन किए जा रहे हैं। यहां जिस तरह से लोगों की आवाजाही हो रही है उसे देखकर यही प्रतीत हो रहा है कि जैसे शहर के सभी रास्ते आजाद पार्क की तरफ ही आ रहे हैं।