फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

LT Grade: सबसे बड़ी भर्ती परीक्षा के लिए यूपीपीएससी ने शुरू की तैयारी, 12.36 लाख से अधिक अभ्यर्थी होंगे शामिल

Thu, 16 Oct 2025 03:40 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) की अब तक की सबसे बड़ी भर्ती परीक्षा के लिए तैयारी शुरू कर दी गई है। केंद्रों के चयन, प्रशिक्षण संग आयोग परिसर स्थित कंट्रोल रूम में जरूरी बदलाव के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
यूपीपीएससी, UPPSC - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) की अब तक की सबसे बड़ी भर्ती परीक्षा के लिए तैयारी शुरू कर दी गई है। केंद्रों के चयन, प्रशिक्षण संग आयोग परिसर स्थित कंट्रोल रूम में जरूरी बदलाव के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन


आयोग की ओर से राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में सहायक अध्यापक (एलटी ग्रेड) के 7466 पदों के लिए आवेदन मांगे गए हैं। इन पदों के लिए 1236238 प्रतियोगियों ने आवेदन किया है। आयोग के अफसरों के अनुसार आवेदकों की संख्या के लिहाज से यह अब तक की सबसे बड़ी भर्ती परीक्षा है।

आयोग ने विषय के अनुसार तीन दिनों में परीक्षा कराने का निर्णय लिया है। पहले चरण में छह और सात दिसंबर को परीक्षा कराई जाएगी। इसके बाद 21 दिसंबर को परीक्षा होगी। इस संबंध में आयोग की ओर से सभी जिलों से केंद्रों की जानकारी मांग ली गई है। इसके अलावा अन्य तैयारी भी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन


जिलों में एक सप्ताह पहले पहुंच जाएंगे आयोग के प्रतिनिधि

आरओ-एआरओ प्रारंभिक परीक्षा का पेपर आउट होने के बाद आयोग ने कई सख्त कदम उठाए हैं। इसके तहत आयोग के प्रतिनिधि परीक्षा की तारीख से एक सप्ताह पहले ही संबंधित जिलों में पहुंच जाएंगे। इनकी निगरानी में अफसरों, कक्ष निरीक्षकों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके अलावा परीक्षा संपन्न होने के बाद जरूरी प्रक्रिया पूरी कर लौटने में भी उन्हें दो दिन लग जाते हैं। इसे देखते हुए दो दिन की परीक्षा के बाद 13 दिनों का गैप रखा गया है। ताकि, आने-जाने व अन्य तैयारी में किसी तरह की परेशानी न होने पाए।

विज्ञापन

कंट्रोल रूम से रखी जाएगी नजर

एलटी ग्रेड भर्ती परीक्षा में भी पीसीएस-2025 की तरह कंट्रोल रूम से नजर रखी जाएगी। इसके लिए एलटी ग्रेड की परीक्षा प्रारूप को ध्यान में रखकर कंट्रोल रूम में भी जरूरी बदलाव के निर्देश दिए गए हैं। कंट्रोल रूम की मदद से प्रत्येक अभ्यर्थी की हर गतिविधि पर नजर रखी जाएगी। इतना ही नहीं, हर परीक्षा केंद्र एक सेक्टर के रूप में होगा। हर परीक्षा केंद्र पर सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टेटिक मजिस्ट्रेट एवं इंस्पेक्टर की तैनाती की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें