फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एलटी ग्रेड पेपर लीक मामले में 31 को होगी सुनवाई

विज्ञापन
LT Grade paper leak case
विज्ञापन
प्रयागराज। लोक सेवा आयोग की एलटी ग्रेड परीक्षा पेपर लीक मामले की सीबीआई जांच शीघ्र पूरी कर नियुक्ति प्रक्रिया पूरी करने की मांग को लेकर दाखिल याचिका की सुनवाई 31 अक्तूबर को होगी। प्रतियोगी छात्र संगठन समिति की तरफ से दाखिल याचिका पर न्यायमूर्ति सुधीर अग्रवाल तथा न्यायमूर्ति राजीव मिश्र की खंडपीठ सुनवाई कर रही है।
विज्ञापन

इससे पहले सीबीआई की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता ज्ञान प्रकाश ने कोर्ट को बताया था कि विचाराधीन जनहित याचिका पर कोर्ट के आदेश से पेपर लीक की जांच सीबीआई कर रही है। वह याचिका कोर्ट में लगी है। इस पर कोर्ट ने स्टैम्प रिपोर्टिंग विभाग से रिपोर्ट मांगी थी। बुधवार को सुनवाई के लिए समिति की याचिका पेश हुई। कोर्ट ने 31 अक्टूबर को पेश करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें