फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एलटी ग्रेड जीआईसी मामले में कोर्ट में चार्जशीट दाखिल, अब होगी रिजल्ट की मांग

Thu, 03 Sep 2020 07:54 PM IST
इलाहाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
lt grade gic news
विज्ञापन
प्रयागराज। एलटी ग्रेड सामाजिक विज्ञान एवं हिंदी के प्रतियोगी छात्रों के प्रयास से आखिरकार वाराणसी में कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दी गई है। प्रतियोगी मोर्चा के विक्की खान का कहना है कि अब कोर्ट से चार्जशीट की कॉपी लेकर अध्यक्ष लोक सेवा आयोग के सामने प्रस्तुत कर परिणाम की मांग घोषित करने की मांग होगी। प्रतियोगी छात्रों का कहना है कि अध्यक्ष ने चार्जशीट के बाद परिणाम घोषित करने की बात कही थी।
विज्ञापन


डीआईओएस से शिक्षकों को स्कूल बुलाने के बारे में स्थिति स्पष्ट करने की मांग
प्रयागराज।
प्रदेश सरकार की ओर से अनलॉक-4 को लेकर गाइड लाइन जारी होने के बाद शिक्षकों में इस बात को लेकर नाराजगी है कि बिना किसी सरकारी आदेश के मौखिक आदेश पर जिला विद्यालय निरीक्षक उन्हें लगातार स्कूल बुला रहे हैं। सरकार की ओर से जारी गाइड लाइन में कहा गया है कि 30 सितंबर तक सभी स्कूल कॉलेज बंद रहेंगे। ऑनलाइन तथा दूरस्थ शिक्षण की अनुमति रहेगी। 21 सितंबर से स्कूलों में 50 फीसदी शिक्षकों को बुलाने की अनुमति होगी। शिक्षक संघ का कहना है कि इसी प्रकार का आदेश जिलाधिकारी की ओर से जारी किया गया है।

शिक्षकों का कहना है कि जिला विद्यालय निरीक्षक छह जुलाई से शिक्षकों को विद्यालय में लगातार बुला रहे हैं। शिक्षकों का कहना है कि जिलाधिकारी के आदेश एवं जिला विद्यालय निरीक्षक के मौखिक आदेश में विरोधाभास है। शिक्षकों ने जिला विद्यालय निरीक्षक को ज्ञापन सौंपकर इस बारे में स्थिति स्पष्ट करने की मांग की। मांग करने वालों में जिला अध्यक्ष राम प्रकाश पांडे, जिला मंत्री अनुज कुमार पांडेय मंडलीय मंत्री जगदीश प्रसाद, कोषाध्यक्ष शिव शंकर यादव अरविंद्र त्रिपाठी, विनय तिवारी शामिल रहे।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष देवेंद्र कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में शिक्षकों ने एक ज्ञापन जिलाधिकारी के प्रतिनिधि के रूप में एडीएम सिटी को सौपा। शिक्षकों की मांग है कि बेसिक शिक्षा अधिकारी बिना किसी आदेश के उन लोगों को विद्यालय बुला रहे हें जबकि शासनादेश में शिक्षकों को 30 सितंबर तक स्कूल आने की मनाही है, इस बारे में शिक्षकों ने स्थिति स्पष्ट करने की मांग की है।

शिक्षक संघ संकल्प दिवस के रूप में मनाएगा शिक्षक दिवस
प्रयागराज।
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ की 30 अगस्त को हुई प्रांतीय कार्यकारिणी की बैठक में पांच सितंबर शिक्षक दिवस को संकल्प दिवस के रूप में मनाने का फैसला किया गया। संघ की ओर से प्रदेश के सभी विद्यार्थियों को शिक्षा का समान अवसर, शिक्षा का पूरा खर्च सरकार की ओर से वहन करने, वित्तविहीन विद्यालयों के शिक्षकों को वेतन और सेवा सुरक्षा देने, पुरानी पेंशन योजना तथा कटौती किए गए भत्तों को बहाल किए जाने, राज्य कर्मचारियों की भांति शिक्षकों को भी कैशलेस चिकित्सा प्रतिपूर्ति की सुविधा दिए जाने तथा शिक्षकों को एनओसी रहित ऑनलाइन स्थानांतरण की व्यवस्था किए जाने की मांग की गई। शिक्षक एवं स्नातक निर्वाचन प्रत्यायाी उतारने का फैसला किया गया। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष श्री जगदीश पांडे ठकुराई, प्रदेश महामंत्री लालमणि द्विवेदी सहित मौजूद रहे।

ट्रिपलआईटी में पांच दिनी कार्यशाला 13 से
प्रयागराज।
ट्रिपलआईटी के प्रबंधन अध्यन सविभाग के और अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (एआईसीटीई) के अटल कार्यक्रम के अंतर्गत भावनात्मक प्रतिभा विषय पर पांच दिनी कार्यशाला का आयोजन 13 सितंबर से होगा। कार्यक्रम समन्यवक डॉ. प्रज्ञा सिंह ने बताया कि इस कार्यशाला में संकाय सदस्यों की भावनाओं की बुनियादी समझ होना और उनका उचित प्रयोग में लाना प्रमुख लक्ष्य हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें