फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: जेईई मेंस में छात्रों को भौतिकी के न्यूमेरिकल ने किया परेशान

Thu, 03 Sep 2020 07:51 PM IST
इलाहाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

केमेस्ट्री के प्रश्रपत्र से छात्रों को मिली राहत, मेरिट में होगी निर्णायक
कोरोना के चलते परीक्षा केंद्रों पर बरता गया एहतियात
विज्ञापन
jee exam - फोटो : राजेश कुमार
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रयागराज। आईआईटी, एनआईटी एवं केंद्रीय संस्थानों में प्रवेश के लिए जेईई मेंस में बुधवार को दूसरे दिन बीटेक, बीई में प्रवेश की परीक्षा हुई। शहर में परीक्षा के लिए कुल आठ परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। सभी केंद्रों पर परीक्षार्थियों की पूरी जांच के बाद प्रवेश दिया गया। परीक्षा में शामिल छात्रों का कहना था कि भौतिकी एवं गणित के सवाल परीक्षार्थियों को परेशान करते रहे जबकि रसायन विज्ञान के प्रश्रपत्र छात्रों को आसान लगे।
विज्ञापन


जेईई मेंस में शामिल छात्रों ने बताया कि भौतिकी के सवाल में न्यूमेरिकल अधिक होने से परेशानी हुई गणित में ग्यारहवीं के कोर्स से सवाल पूछे जाने से कुछ छात्रों को परेशानी हुई। जेईई मेंस के लिए छात्रों का मार्गदर्शन करने वाले गुरुकुल क्लासेस के संजय सिंह का कहना है कि छात्रों को एमसीक्यू के 20 सवाल में कोई परेशानी नहीं हुई जबकि न्यूमेरिकल के सवालों को हल करने में कुछ परीक्षार्थियों को परेशानी हुई। उन्होंने बताया कि प्रश्रपत्र जनवरी से कठिन लगा। ऐसे में छात्रों का कहना है कि दोनों परीक्षाओं के बाद सबसे अच्छे अंक के आधार पर मेरिट तैयार की जाएगी।

सीपी शर्मा क्लासेस के डॉ. सीपी शर्मा का कहना है कि केमेस्ट्री के सवाल छात्रों के लिए आसान लगे। ऐसे में जेईई मेंस की मेरिट के निर्धारण में केमेस्ट्री निर्णायक होगी। परीक्षा में शामिल छात्रों ने बताया कि परीक्षा केंद्र से 100 मीटर पहले ही साथ में गए अभिभावकों को रोक दिया गया। परीक्षा केंद्र के मेन गेट पर जांच के बाद परीक्षार्थियों को अंदर प्रवेश दिया गया। छात्रों को पूरी तरह से सेनेटाइज करने के बाद उन्हें थ्री लेयर मॉस्क देकर प्रदेश कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें