अभ्यर्थियों को सीएम से मुलाकात कराने का आश्वासन
प्रयागराज। एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थियों ने शुक्रवार को प्रदेश के खादी एवं ग्रामोद्योग मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह से मिलकर उन्हें ज्ञापन सौंपा। अभ्यर्थियों को परीक्षा का रिजल्ट जल्द जारी किए जाने की मांग दोहराई। मंत्री ने अभ्यर्थियों को आश्वासन दिया कि 26 अगस्त के बाद लखनऊ में उनकी मुलाकात मुख्यमंत्री से करा दी जाएगी।
प्रतियोगी छात्रों क ओर से एलटी ग्रेड समर्थक मोर्चा के प्रतिनिधि अनिल उपाध्याय ने मंत्री से वाराणसी के एसएसपी आनंद कुलकर्णी की शिकायत भी की, क्योंकि मंत्री ने एसएसपी को सीधे फोन करके एसआईटी की जांच रिपोर्ट जल्द देने को कहा था लेकिन रिपोर्ट अब तक नहीं आई और इसी वजह से एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती का परिणाम फंसा हुआ है। मोर्चा के संयोजक विक्की खान ने कहा कि 26 अगस्त के बाद हजारों प्रतियोगी छात्र मुख्यमंत्री से मिलने के लिए लखनऊ जाएंगे। इस मौके पर रोहित सिंह, नितिन चौधरी, धनंजय सिंह, अपर्णा पांडेय, संतोष सिंह, कुलदीप यादव, नूर सबा, प्रतीक सिंह, मानवेंद्र यादव, अनुज्ञा द्विवेदी, सर्वेश यादव, कुसुम यादव, दयाराम, मंयक तिवारी, विकास सिंह आदि मौजूद रहे।