शुक्रवार की रात प्रेमिका के घर मिलने पहुंचे प्रेमी युवक को परिजन एवं ग्रामीणों द्वारा धर दबोचा गया। सूचना पर पहुंची पुलिस प्रेमी जोड़े को पुलिस थाने ले गई। जहां शनिवार को प्रेमी युगल के परिजन पुलिस थाने पहुंचे। थाने में दोनों पक्षों के बीच चली पंचायत के बाद रजामदंी पर प्रेमी जोडे़ ने मंदिर में भगवान को साक्षी मानकर एक-दूसरे के जीवन साथी होकर घर गए। घटना मऊआइमा इलाके के गमरहटा गांव की है।
सोरांव के टिकरी गांव निवासी राम जतन प्रजापति का पुत्र सचिन प्रजापति मऊआइमा के गमरहटा गांव की रिश्तेदारी में आना-जाना है। बताया जाता है कि सचिन एवं मनीषा दोनों एक बिरादारी के होने के चलते प्रेम हो गया। धीरे-धीरे दोनों के बीच प्रेम बढ़ता गया। शुक्रवार की रात सचिन अपने प्रेमिका मनीषा के घर में मिलने के लिए घुस गया।
जिसके बाद आहट सुनकर परिजनों ने दोनों को धर दबोचा। उधर सूचना पाकर मऊआइमा की पुलिस गांव पहुंची और दोनों को अपने साथ थाने ले गई। शनिवार को दोनों के परिजन घण्टों थाने में पंचायत के बाद एक-दूसरे से शादी करने को मान गए। शनिवार सायंकाल पुलिस एवं प्रेमी जोड़े के दोनों पक्ष के परिजन के सामने मंदिर में भगवान के समक्ष मांग में सिंदूर भरकर एक-दूसरे के जीवन साथी हुए। प्रत्यक्षदार्शियों ने जीवन साथी बने प्रेमी जोड़ों के सुखमय जीवन की कामनाएं करते हुए अपने घर के लिए रवाना हुए।