फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नंदी की तलाश में छापे, महापौर भी पहुंची थाने

Tue, 14 Jul 2015 01:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
इलाहाबाद। कीडगंज इलाके में कारोबारी सुधीर केसरवानी के दफ्तर में घुसकर मारपीट और लूट के मामले में रिपोर्ट लिखने के बाद पुलिस ने पूर्व मंत्री नंदगोपाल गुप्ता नंदी की तलाश में छापेमारी की। उनके निवास पर भी दबिश दी मगर वह मिले नहीं। नंदी के रिश्तेदार कमल किशोर को भी पुलिस खोज रही है। वह भी घर पर नहीं मिला। पुलिस की छापेमारी के बाद नंदी की पत्नी मेयर अभिलाषा गुप्ता कीडगंज थाने पहुंची। महापौर ने अपने पति नंदी के खिलाफ एफआईआर लिखाने वाले केसरवानी बंधुओं के खिलाफ ही मारपीट और धमकी का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी।
विज्ञापन

रविवार रात कीडगंज के संगम एनक्लेवमें कारोबारी सुधीर केसरवानी और उनके भाई सुनील के साथ मारपीट और लूट के मामले में पूर्व मंत्री नंदगोपाल गुप्ता नंदी और उनके मौसेरे भाई कमल किशोर के खिलाफ कीडगंज थाने में मारपीट और पिस्टल लूट की एफआईआर लिखी गई है।

कीडगंज समेत कई थानों की पुलिस के साथ सीओ लालप्रताप सिंह रात में ही नंदी के बहादुरगंज स्थित निवास में दबिश दी। मगर वह घर में नहीं थे। उनके मौसेरे भाई कमल किशोर के भी मुट्ठीगंज स्थित घर में छापा मारा। वह भी नहीं मिला। छापेमारी के बाद रात करीब एक बजे नंदी की पत्नी महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी कीडगंज थाने पहुंचीं। उन्होंने छोपमारी का विरोध करते हुए कहा कि हमले में नंदी के मौसेरे भाई कमल किशोर के सिर पर चोट पहुंची है। उसने बेली अस्पताल में मेडिकल टेस्ट भी कराया था। अभिलाषा ने कमल किशोर की तरफ से तहरीर दी। मगर पुलिस ने यह कहकर तहरीर लेने से इनकार कर दिया कि कमल किशोर थाने आकर तहरीर दे तब कार्रवाई होगी। लगभग दो घंटे तक पुलिस से महापौर की बहस होती रही। अभिलाषा ने पुलिस से घटना का सीसीटीवी फुटेज दिखाने को कहा तो पुलिस ने इनकार कर दिया। ऐसे में रात करीब तीन बजे महापौर अभिलाषा कीडगंज थाने में कमल किशोर की तरफ से नंदी के पार्टनर रहे सुधीर और सुनील केसरवानी और अन्य अज्ञात के खिलाफ तहरीर देकर चली गई। सीओ लालप्रताप ने बताया कि तहरीर मिली है पर रिपोर्ट नहीं लिखी गई है। सीओ के मुताबिक, नंदी की सुरक्षा में तैनात सीआरपीएफ के जवान भी सोमवार दोपहर घटना की जानकारी लेने थाने आए थे।
विज्ञापन


बकाया चुकता करने को बुलाकर हमला
इलाहाबाद(ब्यूरो)। महापौर अभिलाषा का आरोप है कि सुधीर उनके  पति नंदी के बिजनेस में पार्टनर था।  उस पर पांच करोड़ रुपये बकाया है। उसने ही नंदी को बकाया चुकता करने के लिए संगम एनक्लेव स्थित अपने दफ्तर में बुलाया था। वहां पहुंचने पर सुधीर और उसके भाई समेत कई अन्य ने नंदी पर हमला कर दिया। अभिलाषा ने आरोप लगाया कि कमल किशोर नंदी पर हमले का मुख्य गवाह है। पुलिस उसे साजिश के तहत फंसाकर दबाव बना रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें