इसी क्रम में भाजपा की ओर से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की भी सभाएं 19 तारीख को होने की घोषणा की गई है। खास यह कि मुख्यमंत्री करछना में भी एक सभा को संबोधित करेंगे। वहीं उनकी दूसरी सभा शहर उत्तरी के रामलीला मैदान में होगी।
इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 21 मई को भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में परेड मैदान में सभा को संबोधित करेंगे। उसी दिन कांग्रेस तथा सपा की ओर से भी प्रियंका गांधी तथा डिंपल यादव के संयुक्त रोड शो की मांग की गई है। हालांकि, अभी इसे लेकर अंतिम तौर पर कोई निर्णय नहीं होने की बात कही जा रही है लेकिन दोनों दलों की ओर से रोड शो की तैयारी शुरू कर दी गई है। रोड शो शहर में संभावित है।