मूलत: जसरा ब्लॉक की ग्राम पंचायत चितौरी निवासी रमेश पटेल पेशे से जिला पंचायत और पीडब्ल्यूडी में ठेकेदारी करते हैं। राजनीति में बहुत सक्रिय नहीं रहे हैं और बसपा के लिए भी बाहरी हैं, लेकिन समाज से जुड़े लोगों से उनका गहरा जुड़ाव बताया जाता है। वह अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष रहे चुके हैं और संगठन में काफी सक्रिय भी रहे हैं।