फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lok Sabha Election : फूलपुर, इलाहाबाद और प्रतापगढ़ में 25 मई को पड़ेंगे वोट, कौशाम्बी में 20 मई को मतदान

Sat, 16 Mar 2024 04:32 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

Lok Sabha Election 2024 : लोकसभा चुनाव के लिए प्रयागराज जिले में 25 मई को वोट डाले जाएंगे। जिले में दो लोकसभा इलाहाबाद और फूलपुर सीट के अलावा भदोही लोकसभा क्षेत्र का हंडिया और प्रतापपुर विधानसभा शामिल है। सभी स्थानों पर 25 मई को वोट पड़ेंगे। इसी तरह प्रतापगढ़ में भी 25 और कौशाम्बी में 20 मई को वोट डाले जाएंगे। मतगणना चार जून को नतीजे घोषित किए जाएंगे।
विज्ञापन
Lok Sabha Chunav 2024 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत निर्वाचन आयोग ने लोकसभा आम चुनाव के लिए तिथियों की घोषणा कर दी है। इसके तहत प्रयागराज (इलाहाबाद) लोकसभा, फूलपुर लोकसभा और प्रतापगढ़ लोकसभा के लिए 25 मई को वोट डाले जाएंगे। इसी तरह कौशाम्बी लोकसभा क्षेत्र के चुनाव के लिए मतदान 20 मई निर्धारित की गई है। कौशाम्बी में पांचवें और प्रयागराज में छठवें चरण में मतदान होगा। 

विज्ञापन



प्रयागराज में कुल 46 लाख से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। चुना्व के लिए अभी सिर्फ प्रतापगढ़ में भाजपा ने संगमलाल गुप्ता को अपना उम्मीदवार घोषित किया है। फूलपुर, प्रयागराज और कौशाम्बी के लिए अभी तक किसी भी पार्टी ने प्रत्याशियों के नाम की घोषणा नहीं की है। तमाम दावेदार लखनऊ से लेकर दिल्ली दरबार का चक्कर लगा रहे हैं। 


छठवें चरण में प्रयागराज के अलावा सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, फूलपुर, अंबेडकरनगर, श्रावस्ती, डुमरियागंज, बस्ती, संतकबीरनगर, लालगंज, आजमगढ़, जौनपुर, मछलीशहर और भदोही में वोट डाले जाएंगे। इसी तरह पांचवें चरण में कौशाम्बी के अलावा मोहनलालगंज , लखनऊ, रायबरेली, अमेठी, जालौन, झांसी, हमीरपुर, बांदा, फतेहपुर, बाराबंकी, फैजाबाद, कैसरगंज और गोंडा में मतदान होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें