फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lok Sabha Chunav : मतदान के प्रति बड़ों को जागरूक करने के लिए बच्चों ने संभाली कमान

Mon, 01 Apr 2024 01:15 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

करछना में सोमवार को मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। पूर्व माध्यमिक विद्यालय करछना के बच्चों ने हाथ में पोस्टर और झंडा लेकर ग्रामीणों को मतदान के प्रति जागरूक किया। इस दौरान नारे भी लगाए गए। रैली में बच्चों के साथ ही शिक्षकों ने भी हिस्सा लिया।
विज्ञापन
करछना इलाके के पनासा में पूर्व माध्यमिक विद्यालय के बच्चों ने मतदाता जागरूकता रैली निकाली। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले के करछना तहसील में सोमवार को मतदाताओं को जागरूक करने के लिए स्कूली बच्चों ने रैली निकाली। इस दौरान लोकसभा चुनाव 2024 में ज्यादा से ज्यादा मतदान के लिए प्रेरित किया। एसडीएम जागृति अवस्थी ने कहा कि लोकतंत्र के पर्व में सभी लोग हिस्सेदार बनें।

विज्ञापन





विज्ञापन





बीते लोकसभा और विधानसभा चुनाव में कम मतदान वाले बूथों पर वोटरों को जागरूक करने के लिए प्रशासन ने विशेष अभियान चलाया है। सोमवार को करछना के पनासा गांव में पूर्व माध्यमिक विद्यालय के बच्चों द्वारा एसडीएम जागृति अवस्थी की अगुवाई में रैली निकाली गई। इस दौरान लोकसभा चुनाव 2024 में ग्रामीणों से बढ़-चढ़कर मतदान करने की अपील की गई। रैली के दौरान एसडीएम जागृति अवस्थी ने महिलाओं से मुलाकात की।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें