इसी तरह फूलपुर सीट के मौजूदा सांसद केशरी देवी पटेल के अलावा उनके पुत्र दीपक पटेल, गोल्डी पटेल, डॉ. विक्रम सिंह पटेल, कुमार नारायण के नाम दावेदारों में प्रमुखता से शामिल हैं। इन नेताओं के होर्डिंग, पोस्टर भी लग रहे हैं। कहा जा रहा है कि नई पीढ़ी को आगे बढ़ाकर भाजपा की कोशिश हर वर्ग से नेतृत्व उभारने की है।
इस तरह भाजपा भविष्य के लिए नई लीडरशिप को खड़ी करने के लिए पुराने दिग्गज नेताओं की जगह नए चेहरों को तवज्जो दे सकती है। इसके लिए काशी और गोरक्ष प्रांत की बैठक कानपुर में 28-29 फरवरी को प्रस्तावित है। इसमें प्रदेश और क्षेत्रीय संगठन के साथ ही विचार परिवार के पदाधिकारी हिस्सा लेंगे। इसमें काशी और गोरक्ष प्रांत के दावेदारों के नाम पर मुहर लग सकती है।