लोकसभा चुनाव 2019 का तीसरा चरण का मतदान 23 अप्रैल को होना है। सभी पार्टियां अपने प्रत्याशी घोषित कर रही हैं। सपा-बसपा गठबंधन ने फूलपुर से अपना प्रत्याशी पंधारी यादव को बनाया है। वहीं काग्रेस के प्रत्याशी हैं पंकज निरंजन। भाजपा ने इस सीट पर अपना प्रत्याशी घोषित नहीं किया है।
फूलपुर उत्तर प्रदेश के दोआब इलाक़े में मौजूद प्रयागराज ज़िले की लोकसभा सीट है। भारतीय जनता पार्टी के केशव प्रसाद मौर्य ने 2014 में समाजवादी पार्टी के धरमराज सिंह पटेल को इस सीट पर 3 लाख वोटों के अंतर से हराया था।
उपमुख्यमंत्री बनने के बाद केशव प्रसाद मौर्य ने इस सीट से इस्तीफ़ा दे दिया। इस सीट पर उपचुनाव में बीजेपी के कौशलेंद्र सिंह पटेल को समाजवादी पार्टी के नागेंद्र प्रताप सिंह पटेल से हार का सामना करना पड़ा।