नोट बंदी को लेकर प्रधानमंत्री मोदी का पुतला फूंकने मेडिकल चौराहे पर पहुंचे कांग्रेसियों से बीजेपी कार्यकर्ता भिड़ गए। दोनों पार्टी के कार्यकर्ताओं में काफी देर तक नोंक-झोंक होती रही। बाद में पहुंची पुलिस ने किसी तरह लाठी पटक कर मामला शांत कराया।
बुधवार की दोपहर 12 बजे के बाद कांग्रेसी नेता हसीब अहमद की अगुवाई में मेडिकल कॉलेज चौराहे पर प्रदर्शन कर रहे थे। इसमें पीएम मोदी का पुतला जलाया जाना था। कांग्रेसियों ने जैसे ही पुतला दहन की कोशिश की बीजेपी के कुछ कार्यकर्ता पहुंचकर भिड़ गए। कांग्रेसी नेता हसीब अहमद ने आरोप लगाया कि भाजपाई जानबूझकर भिड़े।
उन्होंने पुतला भी छिनने की कोशिश की। मारपीट हो गई। इसमें कांग्रेसी कार्यकर्ता जिशान अहमद का चेहरा भी झुुलस गया। बवाल देख मौके पर कई थानों की पुलिस पहुंच गई। उसने मारपीट करने वालों को अलग कराया। कांग्रेसी नेताओं ने कहा कि अब बीजेपी नेता लोगों की आवाज दबाने पर उतारू हैं। कांग्रेसी भी ईंट का जवाब पत्थर से देंगे। प्रदर्शन में श्रीश चंद्र दूबे, जीशान अहमद, रिंकू तिवारी, सुधीर द्विवेदी, इश्तियाक अहमद, विजय श्रीवास्तव, कैफ वारसी, अरशद अली, मजहर खान, शशांक यादव, महताब खां आदि मौजूद रहे।
00000