कर्नलगंज के रहने वाले नीरज वर्मा लॉज चलाते हैं। बुधवार को सुबह वह काफी देर तक सोकर नहीं उठे। इसे लेकर परिजन काफी परेशान थे। दरवाजा खटखटाने पर भी अंदर से कोई आवाज नहीं आई तो लोगों ने खिड़की से झांककर देखा तो सन्न रह गए।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
शहर के कर्नलगंज इलाके में लॉज मालिक नीरज वर्मा का शव कमरे की छत से लटका मिला है। घटना से परिजन सकते में है। हत्या और आत्महत्या को लेकर चर्चाएं चल रही हैं। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई है। शव को नीचे उतरवाया गया है। हत्या के कारणों का पता लगाने के लिए शव को पोस्टमार्टम लिए भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
कर्नलगंज के रहने वाले नीरज वर्मा लॉज चलाते हैं। बुधवार को सुबह वह काफी देर तक सोकर नहीं उठे। इसे लेकर परिजन काफी परेशान थे। दरवाजा खटखटाने पर भी अंदर से कोई आवाज नहीं आई तो लोगों ने खिड़की से झांककर देखा तो सन्न रह गए। नीरज का शव छत से लटक रहा था। सूचना पाकर पुलिस पहुंच गई। दरजवाजे को खोलकर शव को बाहर निकाला गया है।