फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : चालीस लाख रुपये की अवैध अंग्रेजी शराब बरामद, करनाल से रांची ले जा रहे दो तस्कर गिरफ्तार

Mon, 22 Jul 2024 03:40 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने प्रतापगढ़-प्रयागराज हाईवे पर मऊआइमा में ओवरब्रिज के पास एक ट्रक को रोककर तलाशी ली तो उसमें भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद किया गया। पुलिस के अनुसार गिनती के दौरान 291 बोतल क्वार्टर, 194 बोतल हॉफ और 80 बोतल फुट साइज की बोतल बरामद की गई।
विज्ञापन
चालीस लाख की अवैध शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के करनाल से ट्रक पर लादकर झारखंड के रांची ले जाई जा रही 40 लाख रुपये कीमत की अवैध अंग्रेजी शराब पुलिस ने बरामद किया है। पुलिस ने दो तस्करों को भी दबोच लिया है। बरामद शराब पर मैक डावेल ब्रांड का लेबल लगा है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया है।

विज्ञापन


वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने प्रतापगढ़-प्रयागराज हाईवे पर मऊआइमा में ओवरब्रिज के पास एक ट्रक को रोककर तलाशी ली तो उसमें भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद किया गया। पुलिस के अनुसार गिनती के दौरान 291 बोतल क्वार्टर, 194 बोतल हॉफ और 80 बोतल फुट साइज की बोतल बरामद की गई। पुलिस ने राजदीप सिंह पुत्र लेखराज निवासी गुरुनानक नगर थाना डाबा लुधियाना और पंकज कुमार पुत्र गूटाराम निवासी जनता नगर थाना डाबा लुधियाना को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें