प्रयागराज। इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) में एलएलबी में प्रवेश की मेरिट नीचे आ गई है। एलएलबी में सोमवार, आठ जुलाई को भी दाखिले होंगे। इसके लिए नया कटऑफ जारी कर दिया गया है। एलएलबी में शनिवार को 55 अभ्यर्थियों और बीएससी गणित में 88 अभ्यर्थियों ने दाखिला लिया।
शनिवार को एलएलबी और बीएससी गणित में दाखिले के लिए अभ्यर्थियों को प्रवेश भवन बुलाया गया था। एलएलबी में दाखिला लेने वाले 55 अभ्यर्थियों में 37 अभ्यर्थी ओबीसी वर्ग, 17 ओबीसी वर्ग और एक अभ्यर्थी एसटी वर्ग का है। वहीं, बीएससी गणित में दाखिला लेनेवाले 88 अभ्यर्थियों में एक अभ्यर्थी अनारक्षित, 51 ओबीसी एवं 36 अभ्यर्थी एससी वर्ग के हैं। एलएलबी में सोमवार को प्रवेश के लिए अनारक्षित वर्ग में 174 या अधिक अंक, ओबीसी वर्ग में 163.2 या अधिक अंक, एससी वर्ग में 152 या अधिक अंक और एसटी वर्ग में 106 या अधिक अंक पाने वाले अभ्यर्थियों को सुबह नौ से 11.30 बजे के बीच प्रवेश भवन में रिपोर्ट करने को कहा गया है।
आईपीएस के पाठ्यक्रमों में प्रवेश 11 से
- इलाहाबाद विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज (आईपीएस) के विभिन्न पाठ्यक्रमों की प्रवेश प्रक्रिया 11 से 15 जुलाई तक आयोजित की जाएगी। क्वालीफाइड अभ्यर्थियों को प्रवेश वाले दिन सुबह नौ बजे विज्ञान संकाय स्थित सेंटर ऑफ फूड टेक्नोलॉजी में उपस्थित होना है। 11 जुलाई को एमएससी फूड टेक्नोलॉजी, एमसीए, बीए इन मीडिया स्टडीज, बीए इन फैशन डिजाइन, 12 जुलाई को बीसीए और 15 जुलाई को एमएससी न्यूट्रिशनल साइंसेज, एमवोक फैशन टेक्नोलॉजी, एमवोक मीडिया स्टडीज, बीवोक फूड टेक्नोलॉजी, बीवोक फैशन टेक्नोलॉजी, बीवोक मीडिया स्टडीज, पीजीडीसीए एवं दो वषीर्य एडवांस डिप्लोमा इन फैशन डिजाइन में प्रवेश लिए जाएंगे।
कॉलेजों में प्रवेश
सीएमपी डिग्री कॉलेज
- बीकॉम में आठ जुलाई को 155 या अधिक अंक सभी श्रेणी, 144 या अधिक अंक ओबीसी, 130 या अधिक अंक एससी, सभी अभ्यर्थी एसटी वर्ग
- बीएससी गणित में आठ जुलाई को 136.50 या अधिक अंक सभी श्रेणी, सभी अभ्यर्थी एसटी वर्ग
- बीएससी जीव विज्ञान में आठ जुलाई 122 या अधिक अंक सभी श्रेणी, सभी अभ्यर्थी एसटी वर्ग
(नोट: अभ्यर्थियों को सुबह नौ से 12 बजे के बीच कउांसलिंग के लिए उपस्थित होना है।)
एसएस खन्ना गर्ल्स डिग्री कॉलेज
- एमए प्रथम वर्ष का प्रवेश प्रारंभ हो गया है। पीजीएटी-2019 में शामिल सभी छात्राएं महाविद्यालय में संपर्क करें।
राजर्षि टंडन गर्ल्स डिग्री कॉलेज
- राजर्षि टंडन महिला महाविद्यालय सत्र 2019-20 में बीए, बीकॉम एवं एमकॉम में प्रवेश के लिए इविवि की प्रवेश परीक्षा में शामिल हुईं इच्छुक छात्राएं महाविद्यालय के कार्यालय में किसी भी कार्य दिवस पर सुबह 10 से दोपहर तीन बजे तक फॉर्म प्राप्त कर सकती हैं।
राज्य विवि में काउंसलिंग नौ से
- प्रो. राजेंद्र सिंह (रज्जू भइया) राज्य विश्वविद्यालय में विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए काउंसलिंग नौ, 10 एवं 12 जुलाई को आयोजित की जाएगी। उपकुलसचिव दीप्ति मिश्रा के अनुसार काउंसलिंग के दौरान अभ्यर्थियों को प्रवेशपत्र, हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, स्नातक के अंकपत्र एवं प्रमाणपत्र की मूल एवं स्वप्रमाणित छायाप्रति, माग्रेशन प्रमाणपत्र/प्रवजन प्रमाणपत्र (उपलब्ध होने की दशा में 10 रुपये का शपथपत्र), जाति प्रमाणपत्र की मूल एवं स्वप्रमाणित छायाप्रति एवं पासपोर्ट आकार की तीन रंगीन फोटो अपने साथ लानी होगी। इसके साथ ही ‘वित्त अधिकारी, प्रो. राजेंद्र सिंह (रज्जू भइया) विश्वविद्यालय, प्रयागराज’ के नाम पर शुल्क जमा करने के लिए डिमांड ड्राफ्ट भी लाना होगा। एमए हिंदी, प्राचीन इतिहस, राजनीति विज्ञान, अर्थशास्त्र में प्रवेश के लिए 3600 रुपये शुल्क और समाजकार्य के लिए 4600 रुपये शुल्क निर्धारित कियाग गया है।