फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एलएलबी प्रवेश परीक्षा आज, मोबाइल प्रतिबंधित

Wed, 07 Jun 2017 01:59 AM IST
इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
इलाहाबाद विश्वविद्यालय में एलएलबी की प्रवेश परीक्षा सात जून को सुबह नौ से 11.30 बजे की पाली में होगी। नकल के मामले में इस परीक्षा को सबसे ज्यादा संवेदनशील माना जा रहा है, इसलिए विश्वविद्यालय प्रशासन ने तगड़ी तैयारी कर रखी है। अभ्यर्थियों को हिदायत दी गई है कि परीक्षा केंद्र में किसी भी तरह का इलेक्ट्रॉनिक उपकरण लेकर न आएं। मोबाइल भी प्रतिबंधित कर दिया गया है। साथ ही परीक्षा केेंद्रों पर जैमर की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन


एलएलबी की प्रवेश परीक्षा के लिए तकरीबन 13 हजार अभ्यर्थियों ने आवेदन किए हैं। परीक्षा के लिए इलाहाबाद में 14 केंद्र बनाए गए हैं। इसके अलावा वाराणसी में दो और गोरखपुर, बरेली, कानपुर, दिल्ली एवं लखनऊ में एक-एक परीक्षा केेंद्र बनाए गए हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन ने परीक्षार्थियों को हिदायत दी है कि मोबाइल फोन या किसी भी तरह का इलेक्ट्रॉनिक उपकरण परीक्षा केेंद्र में लेकर न जाएं। अगर पकड़े गए तो उपकरण जब्त कर लिया जाएगा और विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से विधिक कार्रवाई भी की जाएगी। हालांकि विश्वविद्यालय प्रशासन नकल पर प्रभावी नियंत्रण के लिए परीक्षा केंद्रों में जैमर भी लगवा रहा है। एलएलबी की प्रवेश परीक्षा के दौरान सभी केंद्रों पर जैमर लगे होंगे और मोबाइल फोन काम नहीं करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें