फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : फाफामऊ पुल के बाद एक माह के लिए बंद होगा शास्त्री ब्रिज, 14 करोड़ की लागत से होगा काम

Thu, 11 Sep 2025 04:24 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

फाफामऊ पुल के बाद मरम्मत के लिए लाल बहादुर शास्त्री पुल को एक माह के लिए बंद किया जाएगा। लोक निर्माण विभाग ने जिला प्रशासन से दोनों लेन को 15-15 दिनों के अंतराल में बंद करने की मांग की है।
विज्ञापन
शास्त्री सेतु। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फाफामऊ पुल के बाद मरम्मत के लिए लाल बहादुर शास्त्री पुल को एक माह के लिए बंद किया जाएगा। लोक निर्माण विभाग ने जिला प्रशासन से दोनों लेन को 15-15 दिनों के अंतराल में बंद करने की मांग की है। ऐसे में फाफामऊ पुल की मरम्मत का पूरा होने के बाद शास्त्री ब्रिज पर तुरंत काम शुरू होने की संभावना है। लखनऊ की कार्यदायी संस्था करीब 14 करोड़ की लागत से पुल की मरम्मत करेगी।

विज्ञापन


महाकुंभ से पहले टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली गई थी, लेकिन काम नहीं शुरू किया गया था। 57 वर्ष से भी अधिक पुराने पुल की बड़े स्तर पर मरम्मत करने की जरूरत है। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता नवीन कुमार शर्मा ने बताया कि फाफामऊ पुल की मरम्मत का काम पूरा होने के बाद शास्त्री ब्रिज पर काम शुरू किया जाएगा। पुल पर करीब एक माह तक यातायात रोकना पड़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें