इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) की कुलपति प्रो. संगीता श्रीवास्तव को उनके उल्लेखनीय कार्यों के लिकए पर्यावरण एवं समाज कल्याण सोसाइटी, खजुराहो की ओर से लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड दिया जाएगा। रविवार को आयोजिक एक वेबिनार में संस्था की ओर से इसकी घोषणा की गई।
इसके साथ ही इविवि में गृह विज्ञान विभाग की डॉ. नीतू मिश्रा और उत्तर प्रदेश उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग के उप सचिव शिवजी मालवीय को फेलोशिप अवार्ड देने की भी घोषणा की गई। परिवार एवं सामुदायिक विज्ञान विभाग (गृह विज्ञान) और पर्यावरण एवं समाज कल्यार्ण सोसाइटी की ओर से आयोजित वेबिनार में नेशनल एकेडमी ऑफ साइंसेज के साथ भविष्य में स्वास्थ्य, स्वच्छता, साफ-सफाई और प्रतिरक्षा निर्माण को लेकर चर्चा की गई।
मुख्य अतिथि डॉ. किरण कटोच ने शारीरिक, मानसिक स्वास्थ्य एवं प्रतिरक्षा के बीच अंतरसंबंध पर प्रकाश डाला। डॉ. अश्विनी कुमार दुबे ने संतुलित आहार, प्रतिरक्षा बढ़ाने वाले खाद्य पदार्थों और स्वस्थ जीवन के लिए पारंपरिक जीवन-शैली के पालने करने की आवश्यकता पर जोर दिया। संचालन श्रीशिका सिंह एवं धन्यवाद ज्ञापन डॉ. नीतू मिश्रा ने किया।