फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : हत्या में आजीवन कारावास की सजा बरकरार, अपील खारिज

Mon, 29 Sep 2025 01:47 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने हत्या में ट्रायल कोर्ट से मिली आजीवन कारावास की सजा को बरकरार रखते हुए नाहर सिंह की अपील खारिज कर दी है। यह आदेश न्यायमूर्ति सौमित्र दयाल सिंह व न्यायमूर्ति तेज प्रताप तिवारी ने दिया है।
विज्ञापन
अदालत(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने हत्या में ट्रायल कोर्ट से मिली आजीवन कारावास की सजा को बरकरार रखते हुए नाहर सिंह की अपील खारिज कर दी है। यह आदेश न्यायमूर्ति सौमित्र दयाल सिंह व न्यायमूर्ति तेज प्रताप तिवारी ने दिया है। वाराणसी कचहरी जाते समय अक्तूबर 1981 में ग्राम भीखमपुर निवासी जुड़ावन सिंह की हत्या कर दी गई थी।

विज्ञापन


इस मामले में मिर्जामुराद थाने में नाहर सिंह, महानारायन सिंह व अन्य पर मुकदमा दर्ज कराया गया था। ट्रायल कोर्ट ने आरोपी नाहर सिंह व महानारायन सिंह को दोषी ठहराते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। इसके खिलाफ दोनों ने हाईकोर्ट में अपील दाखिल की। अपील के लंबित रहने के दौरान महानारायन की मृत्यु होने के चलते उसकी अपील बंद कर दी गई। वहीं,नाहर सिंह की अपील को कोर्ट ने खारिज कर दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें