फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाकडाउन के दौरान शराब बेचने के आरोपी दुकानदार का निरस्त होगा लाइसेंस 

Mon, 06 Apr 2020 11:33 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
प्रयागराज में पुलिस ने सिविल लाइंस मॉडल शॉप पर छापा मारकर चोरी से शराब ले जा रहे लोगों को पकड़ लिया। - फोटो : prayagraj
विज्ञापन
सिविल लाइंस में लॉकडाउन के दौरान चोरी-छिपे शराब बेचने वाले दुकानदार पर कड़ी कार्रवाई की तैयारी है। इसके तहत उसकी दुकान का लाइसेंस निरस्त कराने के संबंध में कागजी कार्रवाई शुरू हो गई है । सिविल लाइंस पुलिस ने इस मामले में उसका लाइसेंस निरस्त करने की संस्तुति करते हुए रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी है। लॉक डाउन के दौरान शराब की आपूर्ति पर पूरी तरह से रोक है।
विज्ञापन


इसके बावजूद सिविल लाइंस में एक्सिस बैंक के पास स्थित मॉडल शॉप से शराब बेचे जाने का मामला 2 दिन पहले सामने आया था। पता चला था कि मॉडल शॉप से चोरी-छिपे शराब बेची जा रही है। सिविल लाइंस पुलिस ने कार में 56000 मूल्य की शराब लादकर ले जा रहे  विशाल दुआ नाम के एक व्यक्ति को दुकान के बाहर से ही पकड़ लिया था। उधर कैंट के राजापुर में पकड़े गए अमित यादव, अमित पांडे और रोहित पांडे के पास से भी 36 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद हुई थी।

पूछताछ में उन्होंने बताया था कि वह यह शराब सिविल लाइंस के एग्जिट बैंक के पास स्थित दुकान से लेकर आए थे और इसे ब्लैक में बेचने वाले थे। सिविल लाइंस व कैंट पुलिस ने इस मामले में पकड़े गए आरोपियों के साथ ही दुकान के 3 सेल्समैन व दुकान मालिक अमरजीत चौरसिया निवासी प्रतापगढ़ के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस का कहना है कि सेल्समैन दुकान मालिक की तलाश की जा रही है। उधर लॉक डाउन के दौरान शराब बेचे जाने के मामले को पुलिस अफसरों ने बेहद गंभीरता से लिया है।
विज्ञापन


जिसके तहत अब वह दुकान का लाइसेंस निरस्त कराने की कार्यवाही में जुड़ गए हैं। इसके तहत रविवार को सीओ सिविल लाइंस ने उच्चाधिकारियों के माध्यम से जिलाधिकारी को एक रिपोर्ट प्रेषित कर दी है। जिसमें दुकान का लाइसेंस निरस्त करने की संस्तुति की गई है। इस मामले में सीओ सिविल लाइंस वृजनारायण सिंह का कहना है कि लाकडाउन के दौरान अवैध रूप से शराब की आपूर्ति कर दुकान मालिक ने नियमों का उल्लंघन किया है। जिसके तहत उसकी दुकान का लाइसेंस निरस्त कराने के लिए उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट भेजी गई है
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें