फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम को लिखा खत, वैक्सीन ट्रायल के लिए शरीर देने की बात

Sat, 11 Jul 2020 03:55 PM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media
विज्ञापन
राष्ट्रीय हिंदू संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सत्येंद्र दुबे ने कोरोना वैक्सीन ट्रायल के लिए अपना शरीर दान देने की बात कही है। उन्होंने जिलाधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर कहा है कि मैं कोरोना वैक्सीन इन ट्रायल के लिए अपना शरीर दान देना चाहता हूं। सत्येंद्र ने संगठन के अन्य पदाधिकारियों को भी यह जानकारी रविवार को दी।
विज्ञापन


राष्ट्रीय हिंदू संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष का कहना है कि संकट के इस दौर में वैज्ञानिकों द्वारा वैक्सीन का ट्रायल किया जाना है। यह मेरा सौभाग्य होगा कि अगर वैक्सिंग का ट्रायल मेरे शरीर में किया जाए। अगर मेरे शरीर में दवा परीक्षण से देश में आई विषम परिस्थिति दूर होती है तो यह बहुत ही फक्र की बात है।

संगठन के मीडिया प्रभारी इंद्र प्रकाश गुप्ता ने बताया कि एलोपीबाग निवासी सत्येंद्र दुबे ने वीडियो कांफ्रेंस के जरिए रविवार को ही संगठन के अन्य पदाधिकारियों को यह जानकारी दी। वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से बताया गया कि कोरोना वैक्सीन ट्रायल के लिए वह अपना संपूर्ण शरीर दान देने जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें