हरिश्चंद्र शोध संस्थान (एचआरआई) कैंपस में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ तेंदुआ।
- फोटो : अमर उजाला।
सुरक्षाकर्मी ने तान दी बंदूक
बताया जाता है कि एचआरआई के सुरक्षाकर्मी ओपी यादव, जयप्रकाश शुक्ला और विपिन द्विवेदी ड्यूटी पर मौजूद थे। विपिन द्विवेदी के पास बंदूक और दो अन्य सुरक्षा कर्मी डंडे के साथ थे। रात तकरीबन 9:30 बजे तेंदुए को वॉच टावर 9:0 और 10:0 बजे के बीच देखा गया। उस वक्त एचआरआई के कुछ प्रशासनिक अफसर भी वहां मौजूद थे। तेंदुआ करीब आया तो सुरक्षाकर्मी विपिनने बंदूक तान दी। लेकिन वहां मौजूद प्रशासनिक अफसर ने गोली चलाने से उसे रोक दिया। इसी बीच चंद सेकंड में ही तेंदुआ आंखों से ओझल हो गया।
1008 बार शांति पाठ से चला जाएगा तेंदुआ
शिवगंगा आश्रम में पुरी शंकराचार्य से जब कुछ लोगों ने तेंदुए से मुक्ति की बात की उन्होंने कहा कि यज्ञोपवीत ब्राह्मण से 1008 बार शांति पाठ कराएं तो तेंदुआ अपने स्थान चला जाएगा। इस दौरान आश्रम में वन विभाग के फूलपुर रेंज के क्षेत्राधिकार लक्ष्मीकांत दुबे एवं उप क्षेत्राधिकार सत्येंद्र चौधरी भी मौजूद रहे।