फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: लगातार दूसरे दिन दिखा तेंदुआ, लोगों में दहशत

विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र में दूसरे दिन भी तेंदुआ देखा गया। इस बार नई झूंसी आजाद नगर वार्ड में रामलीला मैदान के पास पूर्व चेयरमैन क्रांति देवी निषाद के टिन शेड के गोदाम पर बैठा देखा गया। घनी बस्ती में तेंदुए के दाखिल होने से लोग दहशत में हैं।
विज्ञापन

क्रांति देवी का नाती देररात करीब 3:15 बजे घर से बाहर निकला था। तभी उसकी नजर गोदाम के ऊपर बैठे तेंदुए पर पड़ी तो सन्न रह गया। युवक के शोर मचाने पर परिजन और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, तो तेंदुआ चीनी मिल को पार कर जंगल की ओर चला गया।
लोगों की सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची लेकिन तेंदुए का पता नहीं चल सका। उधर, बस्ती में तेंदुए को देखे जाने से लोग सहमे हैं। लोगों से विशेष सतर्कता बरतने को कहा गया है।
विज्ञापन

इससे पहले शनिवार की भाेर में करीब 4:30 बजे नागेश्वर गंगा घाट, देर रात करीब 11:45 बजे हवेलिया वार्ड के संगम विहार कॉलोनी स्थित लक्कड़ बाबा मंदिर के पास और फिर करीब 12:41 बजे शास्त्री पुल के नीचे क्रिया योग संस्थान के पास तेंदुआ देखा गया था। इसके साथ ही दो शावकों के होने की भी चर्चा थी।
कोट
तेंदुए की दिखने की जानकारी मिलने पर टीम को भेजा गया लेकिन कहीं भी उसके पैरों के निशान नहीं दिखे। सीसीटीवी फुटेज और वीडियो के आधार पर उसकी तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे पकड़ने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन

-लक्ष्मीकांत दुबे, वन क्षेत्राधिकार फूलपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें