फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : नई झूंसी में पूर्व चेयरमैन के गोदाम की टीन शेड के ऊपर बैठा दिखा तेंदुआ, लोगों में बढ़ी दहशत

Mon, 15 Jun 2026 05:59 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, झूंसी (प्रयागराज)

सार

झूंसी इलाके में एक बार फिर तेंदुए ने लोगों में दहशत पैदा कर दी है। तीन दिन के भीतर झूंसी के छतनाग वार्ड के नागेश्वर घाट, हवेलिया वार्ड की संगम विहार कॉलोनी से लेकर क्रिया योग आश्रम और रविवार की आधी रात तेंदुए को नई झूंसी आजाद नगर वार्ड में रामलीला मैदान के बगल पूर्व चेयरमैन क्रांति देवी निषाद के मकान के पास बने टीन शेड के गोदाम के ऊपर बैठा देखा गया।
विज्ञापन
प्रयागराज में दिखा तेंदुआ। - फोटो : संवाद।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गंगापार के झूंसी इलाके में एक बार फिर तेंदुए ने लोगों में दहशत पैदा कर दी है। तीन दिन के भीतर झूंसी के छतनाग वार्ड के नागेश्वर घाट, हवेलिया वार्ड की संगम विहार कॉलोनी से लेकर क्रिया योग आश्रम और रविवार की आधी रात तेंदुए को नई झूंसी आजाद नगर वार्ड में रामलीला मैदान के बगल पूर्व चेयरमैन क्रांति देवी निषाद के मकान के पास बने टीन शेड के गोदाम के ऊपर बैठा देखा गया। घनी बस्ती में तेंदुए के दाखिल होने से लोगों में खलबली मची हुई है। उधर,वन विभाग के अफसर लगातार तेंदुए की तलाश में सर्च आपरेशन चला रहे हैं लेकिन अब तक उन्हें सफलता नहीं मिली है।

विज्ञापन


झूंसी में इस बार तेंदुआ घने जंगल से निकलकर बस्ती में पहुंच गया है। पिछले महीने झूंसी के छतनाग वार्ड के हरिश्चंद्र शोध संस्थान में तेंदुए को देखा गया था। शनिवार की भोर और रात में तेंदुए को झूंसी के हवेलिया वार्ड की संगम विहार कॉलोनी के किनारे के मकानों के पास देखा गया। तेंदुआ इस बार शनिवार की रात तकरीबन पौने बारह बजे लक्कड़ बाबा मंदिर के पास के एक मकान के बाहर लगे सीसी टीवी कैमरे में कैद हुआ था। उसके ठीक पीछे चल रहे दो जानवरों को मादा तेंदुए का शावक होने की बात कही जा रही है। शनिवार की देर रात को ही तकरीबन पौने एक बजे शास्त्री पुल और क्रिया योग आश्रम के बीच गंगा के किनारे भी तेंदुए को देखा गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें