फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: अजबैयां गांव में घुसा तेंदुआ, ग्रामीणों ने घेरा

Tue, 06 Oct 2026 10:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
हनुमानगंज के अजबैयां गांव में तेंदुआ दिखाई देने पर जुटे ग्रामीण। स्रोत : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन
हनुमानगंज। गंगापार क्षेत्र में पिछले एक महीने से तेंदुए का आतंक फैला हुआ है। मंगलवार रात सरायइनायत के अजबैयां गांव में एक तेंदुआ बाउंड्री के अंदर घुस गया। इसकी जानकारी होने पर ग्रामीणों ने उसे चारों ओर से घेर लिया।
विज्ञापन

क्षेत्र में बार-बार तेंदुए की आहट से ग्रामीण दहशत में हैं। उन्हें अपने बच्चों और मवेशियों की सुरक्षा की चिंता सता रही है। मंगलवार रात करीब साढ़े आठ बजे बेला सिंह ने अपने मकान के सामने तेंदुआ देखा। जब तक वे डांडा लेकर आते, तेंदुआ उनकी बाउंड्री के अंदर घुसकर झाड़ियों में छिप गया।
ग्रामीणों की भीड़ जुट गई और उन्होंने बाउंड्री को चारों ओर से घेर लिया। सूचना पर इलाकाई पुलिस मौके पर पहुंची और वन विभाग को जानकारी दी। रेंजर लक्ष्मीकांत दुबे और डिप्टी रेंजर सत्येंद्र चौधरी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी। रेंजर दुबे ने बताया कि रात में तलाश संभव नहीं है, बुधवार सुबह की जाएगी।
विज्ञापन

इससे पहले रविवार को कोटवा गांव में भी तेंदुआ देखा गया था। यह राजकुमार सिंह के पोल्ट्री फार्म के पास गांव के रज्जू को दिखाई दिया। ग्रामीणों के लाठी-डंडा लेकर आने से पहले वह झाड़ियों में गायब हो गया। पिछले सप्ताह बुधवार को कोटवा गांव के प्राथमिक विद्यालय परिसर स्थित आंगनबाड़ी केंद्र के गलियारे में भी तेंदुआ दिखा था।
कर्मियों द्वारा ताला खोलते समय आहट पाकर तेंदुआ बाउंड्रीवॉल फांद कर भागा। तेंदुए के डर से आंगनबाड़ी केंद्र की रसोइया संतोष मिश्रा गिरकर चोटिल हो गईं। ग्रामीण वन विभाग की उदासीनता से भी नाराज हैं। वन विभाग ने ग्रामीणों को सतर्क रहने को कहा है और सुबह तलाश का आश्वासन दिया है।
रेंजर लक्ष्मीकांत दुबे ने बताया कि जानकारी होने पर वे टीम के साथ मौके पर गए थे। रात में तेंदुआ की तलाश करना संभव नहीं है। ग्रामीणों को सतर्क रहने के लिए कहा गया है। बुधवार को सुबह तेंदुआ की तलाश की जाएगी।

हनुमानगंज के अजबैयां गांव में तेंदुआ दिखाई देने पर जुटे ग्रामीण। स्रोत : वीडियो ग्रैब

हनुमानगंज के अजबैयां गांव में तेंदुआ दिखाई देने पर जुटे ग्रामीण। स्रोत : वीडियो ग्रैब

हनुमानगंज के अजबैयां गांव में तेंदुआ दिखाई देने पर जुटे ग्रामीण। स्रोत : वीडियो ग्रैब

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें