फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज में प्रवासी मजदूरों से अवैध वसूली मामले में लेखपाल निलंबित

Thu, 09 Jul 2020 08:27 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
suspend
विज्ञापन
तहसील में नियुक्त सांवडीह गांव के लेखपाल को उपजिलाधिकारी फूलपुर द्वारा तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। लेखपाल पर प्रवासियों से राहत किट देने के बदले सौ-सौ रुपये की वसूली का का आरोप था। प्रवासियों से अवैध वसूली का वीडियो भी खूब वायरल हुआ था। आरोप है कि एसडीएम से शिकायत की गई, लेकिन कोई कार्रवाई एसडीएम द्वारा नहीं की गई।
विज्ञापन


उच्चाधिकारियों तक संबंधित लेखपाल की कारस्तानी  पहुंची तो मामले की जांच कराई गई। जांच में मामला सही पाए जाने पर उप जिलाधिकारी ने लेखपाल हरिश्चंद्र को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। इसी प्रकार लेखपाल मैलहन में भी दलालों को माध्यम बनाकर वसूली की गई थी।

शिकायत हुई तो उप जिलाधिकारी ने कानूनगों देवमणि को भेजकर प्रवासियों का पैसा तो  वापस करा दी है, लेकिन संबंधित लेखपाल के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई। अब सांवडीह गांव के लेखपाल के खिलाफ कार्रवाई हुई तो मैलहन गांव के लेखपाल की कारस्तानी की चर्चा एक बार फिर तेज हो गई है। लोगों का कहना है कि मैलहन गांव के लेखपाल पर भी कार्रवाई होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें