फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: निलंबन के विरोध में लेखपाल संघ ने सौंपा ज्ञापन

Fri, 15 May 2026 02:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन
लेखपाल संघ तहसील इकाई बारा के अध्यक्ष अशोक त्रिपाठी के निलंबन से बृहस्पतिवार को बारा के लेखपाल भड़क गए हैं और अपना अपना अतिरिक्त प्रभार (बस्ता) जमा करने से संबंधित ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा है।
विज्ञापन

एसडीएम बारा डा़ॅ गणेश कनौजिया ने बारा के लेखपाल और संघ के अध्यक्ष को निलंबित कर दिया है। एसडीएम बारा ने लेखपाल पर अंश निर्धारण, फार्मर रजिस्ट्री में लापरवाही तथा कतिपय अधिवक्ताओं और पत्रकारों की शिकायत पर उन्हें निलंबित किया। लेखपाल संघ के मंत्री नागेंद्र मिश्रा और अध्यक्ष ने बृहस्पतिवार को तहसीलदार बारा को ज्ञापन सौंपा है। जिसमें उन्होंने कहा है कि सभी लेखपाल बृहस्पतिवार को रजिस्ट्रार कानूनगो के कार्यालय में अपना-अपना चार्ज सौंप देंगे। मामले में तहसीलदार बारा अनिल कुमार पाठक ने बताया कि लेखपाल संघ से बात कर समाधान कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें