चार प्रबंधक समेत आठ हुए थे गिरफ्तार
पिछले साल 24 अगस्त को डिप्टी एसपी दीपक कुमार सिंह के नेतृत्व में एसटीएफ ने नैनी में सॉल्वर गैंग का भंडाफोड़ किया था। इस दौरान चार कॉलेज प्रबंधक समेत कुल आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया था। इन्होंने लेखपाल भर्ती परीक्षा में भी लाखों रुपये लेकर कई अभ्यर्थियों को पेपर सॉल्व कराए थे। गिरफ्तार आरोपियों में शामिल कॉलेज प्रबंधक जयबाबू तिवारी नकल माफिया रैकेट का सरगना था।
इनकी हुई थी गिरफ्तारी
1- जयबाबू तिवारी निवासी श्रमिक बस्ती नैनी (प्रबंधक, मुरली मनोहर जोशी इंटर कॉलेज, नैनी)
2- अनिल पांडेय निवासी चकराना नैनी (प्रबंधक, रामप्रसाद अकादमी इंटर कॉलेज, चाका ब्लॉक नैनी)
3- पुनीत सिंह निवासी पीएसी कॉलोनी नैनी (प्रबंधक, शैल शिक्षा निकेतन इंटर कॉलेज, नैनी)
4- शशि प्रकाश शर्मा उर्फ राजू निवासी चकदाउद नगर नैनी (प्रबंधक, सावित्री देवी शंकर लाल शर्मा इंटर कॉलेज, नैनी)
5- लाखेंद्र राजभर निवासी चौबेपुर वाराणसी (गैंग सदस्य)
6- मुलायम सिंह यादव निवासी वाजिदपुर थाना नोनहरा, जनपद गाजीपुर। (अभ्यर्थी, लेखपाल भर्ती परीक्षा)
7- रानू यादव निवासी भीखेपुर, सादियाबाद गाजीपुर (गैंग सदस्य)
8- पंकज तिवारी निवासी सर्रोई विंध्याचल मिर्जापुर (गैंग सदस्य)
सात आरोपी अब भी फरार
इस मामले में सात आरोपी अब भी फरार हैं। इनमें पंकज श्रीवास्तव, विजय कुमार सिंह, अतुल कुमार सिंह, महेंद्र प्रताप सिंह, राकेश, आशुतोष व राधेश्याम पांडेय शामिल हैं। जबकि दो आरोपी अबान व कासान एक अन्य मामले में जेल भेजे जा चुके हैं।