फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP : कानून मंत्री मेघवाल बोले- कांग्रेस ने संविधान के साथ किया खिलवाड़, अपनी कुर्सी बचाने के लिए किया संशोधन

Fri, 19 Sep 2025 03:38 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

केंद्रीय कानून एवं न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि संविधान बचाने की बात करने वाली कांग्रेस ने अपने शासनकाल के दौरान संविधान को तोड़न मरोड़ने और नष्ट करने का कार्य किया है।
विज्ञापन
आर्य कन्या महाविद्यालय के स्थापना दिवस पर बोलते अर्जुन राम मेघवाल, केंद्रीय कानून और न्याय मंत्री। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय कानून एवं न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि संविधान बचाने की बात करने वाली कांग्रेस ने अपने शासनकाल के दौरान संविधान को तोड़न मरोड़ने और नष्ट करने का कार्य किया है। राहुल गांधी सांविधानिक संस्थाओं को बदनाम करने का प्रयास कर रहे हैं। इस तरह का कृत्य वह 2019 में कर चुके हैं। जिसका जवाब जनता ने उन्हें दिया था। फिर जनता उनको जवाब देगी। मेघवाल शुक्रवार को आर्य कन्या डिग्री कॉलेज के स्थापना दिवस समारोह में बतौर मुख्य अतिथि हिस्सा लेने के लिए पहुंचे थे। कार्यक्रम के बाद वह पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत कर रहे थे। 

विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री मेघवाल ने कांग्रेस पर निशान साधते हुए कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने अपनी कुर्सी बचाने के लिए संविधान में संशोधन किया। उन्होंने संविधान का दुरुपयोग किया। पीएम मोदी ने अपने अब तक के कार्यकाल में अगर संविधान में कोई संशोधन किया है तो वह जनता के हित के लिए किया है अपने स्वार्थ के लिए नहीं किया है। कहा कि भारत का संसद भवन आत्मनिर्भर भारत और महिला सशक्तिकरण का प्रतीक है।

महिलाओं संसद में 33 प्रतिशत आरक्षण देने का कार्य मोदी सरकार ने किया है। नए संसद भवन में नारी शक्ति वंदन अधिनियम लोकसभा में पारित कराकर नारी सशक्तिकरण का संदेश दिया गया है। इसके पूर्व कॉलेज की छात्राओं को संबोधित करते हुए मेघवाल ने गीत के माध्यम से हार और जीत को परिभाषित किया। कहा कि जीतने के लिए हारना भी महत्वपूर्ण है। अपनी हार से भी सीखने की जरूरत है। तभी जीत मिलती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें