प्रयागराज को मुख्यालय से भगवा रंग में रंगी 25 ई-बसें मिल चुकी हैं। यहां शासन द्वारा कुल 50 ई-बसें दी जानी हैं। वर्तमान में प्रयागराज सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड द्वारा 15 ई-बसों का आरटीओ में रजिस्ट्रेशन करवाया जा चुका है।
पिछले कई दिनों से नैनी स्थित चार्जिंग स्टेशन पर खड़ी एसी इलेक्ट्रिक बसों का संचालन बृहस्पतिवार 30 दिसंबर से शुरू होने जा रहा है। संगम नगरी में पहले चरण में 15 ई-बसों का संचालन पांच रूट पर होगा। शाम चार बजे चार्जिंग स्टेशन पर आयोजित कार्यक्रम में इन बसों को हरी झंडी दिखाई जाएगी।
विज्ञापन
प्रयागराज को मुख्यालय से भगवा रंग में रंगी 25 ई-बसें मिल चुकी हैं। यहां शासन द्वारा कुल 50 ई-बसें दी जानी हैं। वर्तमान में प्रयागराज सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड द्वारा 15 ई-बसों का आरटीओ में रजिस्ट्रेशन करवाया जा चुका है। सिटी ट्रांसपोर्ट के निदेशक टीकेएस बिसेन ने बताया कि बृहस्पतिवार से सभी पांच रूट पर ई-बस का संचालन शुरू हो जाएगा।
कार्यक्रम में मंडलायुक्त संजय गोयल, डीएम संजय खत्री के साथ कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी, सिद्धार्थ नाथ सिंह, सांसद डा. रीता बहुुगुणा जोशी, केशरी देवी पटेल, मेयर अभिलाषा गुप्ता नंदी समेत प्रयागराज के सभी विधायकों को आमंत्रित किया गया है। उन्होंने बताया कि इस बसों का संचालन बृहस्पतिवार की शाम चार बजे से शुरू होगा। इसके बाद हर रोज सुबह छह बजे से रात आठ बजे तक इन बसों का संचालन प्रयागराज में होगा।
किलोमीटर किराया
0-3 10 रुपये
3-6 15 रुपये
6-10 20 रुपये
10-14 25 रुपये
14-19 30 रुपये
19-24 35 रुपये
24-30 40 रुपये
30-36 45 रुपये
36-42 50 रुपये
इन पांच रूटों पर होगा संचालन
प्रयागराज जंक्शन से लालगोपालगंज
न्यू शांतिपुरम फाफामऊ से रेमंड नैनी
त्रिवेणीपुरम झूंसी से पुरामुफ्ती तक
बैरहना से शंकरगढ़ तक
सिविल लाइंस बस स्टेशन से प्रतापपुर तक