फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंडमान के लिए हवाई टूर पैकेज लाया आईआरसीटीसी

विज्ञापन
विज्ञापन
अंडमान के लिए हवाई टूर पैकेज लाया आईआरसीटीसी
विज्ञापन

प्रयागराज। इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कारपोरेशन (आईआरसीटीसी) अंडमान के लिए टूर पैकेज लाया है। छह दिन और पांच रात का यह टूर चार फरवरी से नौ फरवरी तक रहेगा। इस दौरान लखनऊ से कोलकाता और कोलकाता से पोर्ट ब्लेयर तक की हवाई यात्रा करवाई जाएगी। टूर पैकेज में डीलक्स होटल, रिजार्ट एवं भारतीय खाने की व्यवस्था आईआरसीटीसी द्वारा ही करवाई जाएगी।
विज्ञापन

आईआरसीटीसी के मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक अजीत सिन्हा के अनुसार इस पैकेज में कोलकाता में कालीघाट मंदिर, विक्टोरिया मेमोरियल और पोर्ट ब्लेयर में ऐतिहासिक सेलुलर जेल, कोरबाइन कोव बीच, सेलुलर जेल लाइट एंड साउंड शो, समुद्रिका (नेवल मैरीन) म्यूजियम, सागरिका इम्पोरियम, हैवलॉक में राधानगर बीच, काला पत्थर बीच, बराटांग आइलैंड का भ्रमण करवाया जाएगा। इस पैकेज में दो व्यक्तियों के एक साथ ठहरने पर पैकेज का मूल्य प्रति यात्री 51350 और तीन व्यक्तियों के साथ ठहरने का मूल्य प्रति यात्री 46000 रुपये होगा। टूर पैकेज की बुकिंग आईआरसीटीसी की वेबसाइट से कराई जा सकती है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें