फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : रसूलाबाद में शव ले जाने को लेकर चले लाठी-डंडे, चार घायल, सोशल मीडिया पर मारपीट का वीडियो वायरल

Mon, 08 Sep 2025 06:20 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

रसूलाबाद में शव को एक गली से जाने को लेकर दो गुटों में जमकर बवाल हो गया। मामला इतना बढ़ा कि प्रतापगढ़ से आए लोगों पर लाठी-डंडे बरसा दिए। घटना में चार लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए।
विज्ञापन
रसूलाबाद घाट पर मारपीट के बाद शव रखकर प्रदर्शन करते लोग। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रसूलाबाद में शव को एक गली से जाने को लेकर दो गुटों में जमकर बवाल हो गया। मामला इतना बढ़ा कि प्रतापगढ़ से आए लोगों पर लाठी-डंडे बरसा दिए। घटना में चार लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। शिवकुटी थाना पुलिस ने 10 अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया है। मामले में मारपीट का सोशल मीडिया पर वीडियो भी वायरल हो रहा है।

विज्ञापन


प्रतापगढ़ के रहने सराय जमुआरी निवासी ने करुणेश कुमार तिवारी ने पुलिस को बताया कि राजेंद्र प्रसाद तिवारी की किसी कारण वश मौत हो गई है। उन्हीं का अंतिम संस्कार कराने के लिए परिवार, रिश्तेदार और अन्य लोग बस से रसूलाबाद आए। शव को जाने के दौरान घाट के रास्ते पर पानी भरा हुआ था। पास की एक गली से शव ले जाने लगे तो एक महिला ने इसका विरोध किया। इसके बाद गाली-गलौज शुरू कर दिया गया। आरोप है कि विरोध करने पर अन्य लोग एकत्र हो गए और लाठी-डंडे से सभी को पीटना शुरू कर दिया। घटना में वह और अभिषेक, कार्तिकेय व अनुज जख्मी हो गए। सभी का नजदीकी अस्पताल में इलाज चला। वहीं, दूसरे पक्ष की ओर से भी मारपीट करने का आरोप लगाया गया है।

पुलिस की मौजूदगी में कराया संस्कार

वहीं, हंगामे के बाद सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो गया। जिसमें कुछ लोग हाथ में डंडा-लाठी लिए एक दूसरे को पीट रहे हैं। घटना के बाद पीड़ित पक्ष रसूलाबाद घाट पर धरने पर बैठ गए। जिसके बाद पुलिस की मौजूदगी में घाट पर अंतिम संस्कार कराया गया। वहीं, शिवकुटी थाना प्रभारी ने रुकमपाल सिंह ने बताया कि करुणेश की शिकायत पर आठ से 10 अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया गया है। इस घटना में दूसरे पक्ष के लोगों को भी चोट आई है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें