फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : जंक्शन पर पकड़ी गई किशोरी पाकिस्तानी छात्र से करती थी चैटिंग, बिहार पुलिस को सौंपी जाएगी लड़की

Mon, 08 Sep 2025 05:33 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

प्रयागराज जंक्शन पर तीन दिन पहले पकड़ी गई बिहार के नवादा की रहने वाली किशोरी का पाकिस्तान कनेक्शन सामने आने के बाद खुफिया एजेसियां अलर्ट मोड पर आ गई है।
विज्ञापन
चैटिंग। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 

प्रयागराज जंक्शन पर तीन दिन पहले पकड़ी गई बिहार के नवादा की रहने वाली किशोरी का पाकिस्तान कनेक्शन सामने आने के बाद खुफिया एजेसियां अलर्ट मोड पर आ गई है। रविवार को खुफिया एजेंसियों ने छात्रा से पूछताछ कर उसके मोबाइल की जांच की। जांच में पाया गया कि किशोरी पाकिस्तान के एक छात्र से सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर लगातार चैटिंग कर रही थी। दोनों की ही व्हाटसअप पर भी बातचीत होती थी। हालांकि अभी इस प्रकरण में कोई आपत्तिजनक बात सामने नहीं आई है। वहीं दूसरी ओर छात्रा को लेने के लिए बिहार पुलिस और उसके परिजन प्रयागराज पहुंच रहे हैं।

बिहार के नवादा की रहने वाली छात्रा की इंस्टाग्राम में पाकिस्तान के एक छात्र से पिछले महीने दोस्ती हुई थी। छात्रा 10वीं में पढ़ रही है जबकि पाकिस्तानी छात्र 11 वीं कक्षा में है। दोनों के बीच हो रही चैटिंग की बात जब छात्रा के परिजनों को लगी तो उन्होंने उसे फटकार लगाई। इसके बाद वह अपने घर से भाग निकली। इस दौरान इंस्टाग्राम के माध्यम से ही एक अन्य युवती से भी छात्रा की दोस्ती हो चुकी थी। उक्त युवती ने पेटीएम से पैसा भेजा और छात्रा महाबोधि एक्सप्रेस में बुर्का पहनकर दिल्ली के लिए रवाना हो गई।

विज्ञापन


परिजनों ने छात्रा के गायब होने की रिपोर्ट दर्ज कराई तो बिहार पुलिस ने उसकी लोकेशन ट्रैक की। आरपीएफ प्रयागराज को इसकी सूचना मिली तो छात्रा प्रयागराज जंक्शन पर उतारी गई। यहां छात्रा बलिका गृह को सौंप दी गई है। उसकी काउंसिलिंग के दौरान ही पाकिस्तान कनेक्शन सामने आया। फिलहाल अब खुफिया एजेंसियों ने जांच शुरू कर दी है। अभी जांच में कुछ आपत्तिजनक बात सामने नहीं आई है। सीडब्ल्यूसी की कोर्ट के आदेश पर छात्रा को परिजनों को सौंप दिए जाने की बात चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें